LUCKNOW: यूपी रोडवेज की बसें अब हरियाणा भी जाएंगी। शुक्रवार को इस संबंध में समझौता यूपी और हरियाणा के सीएम की मौजूदगी में हुआ। यूपी रोडवेज के अधिकारियों के अनुसार जल्द ही स्टेट ट्रांसपोर्ट अथारिटी (एसटीए) से हरियाणा तक चलने वाली बसों के लिए परिमट की डिमांड की जाएगी, परमिट मिलते ही दोनों राज्यों के बीच बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।

 

हरियाणा में हुआ समझौता

हरियाणा के सूरजकुंड में शुक्रवार को दोनों राज्यों के बीच बसों के संचालन को हरी झंडी दे दी गई। इस मौके पर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मौजूद रहे। इस प्रोग्राम में परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, प्रमुख सचिव परिवहन आराधना शुक्ला और यूपी परिवहन निगम के एमडी पी गुरु प्रसाद भी मौजूद रहे। इस समझौते के बाद अब हरियाणा के यात्री यूपी की ऐतिहासिक धरोहरों और तीर्थस्थलों के भ्रमण के लिए आसानी से आ सकेंगे। 35 साल बाद दोनों राज्यों के बीच हुए इस समझौते से दोनों प्रदेशों की जनता को लाभ मिलेगा।

 

सांस्कृतिक विरासत की जानकारी

परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार इस समझौते से किसानों को भी फायदा होगा। हरियाणा अपनी उन्नत कृषि और औद्योगीकरण के लिए देश में अग्रणी है। इसके अलावा हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद शैक्षिक और वाणिज्यिक कारणों से हमेशा से चर्चा में रहते हैं।

 

दोनों राज्यों के बीच जल्द ही बसों को भेजकर सर्वे कराया जाएगा। उसके बाद किराया और रूट फाइनल होते ही बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। एसटीए को पत्र लिख कर जल्द ही प्रस्ताव भी मांगे जाएंगे।

एचएस गाब, मुख्य प्रधान प्रबंधक संचालन, यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम

 

 

- 298 मार्गो पर संचालन के लिए बनी सहमति

- 67378 किमी का सफर तय करेंगी यूपी रोडवेज की बसें हरियाणा राज्य में

- 66581 किमी का सफर तय करेंगी हरियाणा की बसें उत्तर प्रदेश में

National News inextlive from India News Desk