- ओलम्पिक में हिस्सा लेने वाले प्रदेश के हर खिलाड़ी को मिलेंगे दस-दस लाख रुपए

- रानी लक्ष्मीबाई और लक्ष्मण एवार्ड पाने वाले हर खिलाड़ी को मिलेंगे तीन लाख 11 हजार रुपए

LUCKNOW: मुख्यमंत्री आवास पर सोमवार को प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाडि़यों को लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही रियो ओलम्पिक में पार्टीसिपेट करने वाले दस खिलाडि़यों को भी नगद पुरस्कार दिया जाएगा। लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार पाने वालों में 20 और ओलम्पिक में शामिल दस खिलाडि़यों को सम्मानित किए जाने की तैयारी हैं। खेल विभाग के निदेशक डॉ। आरपी सिंह ने बताया कि यह पहला मौका होगा जब लक्ष्मण पुरस्कार और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार पाने वाले खिलाडि़यों को तीन लाख 11 हजार रुपए की धनराशि दी जाएगी। अब तक इन पुरस्कारों के लिए चुने जाने वाले व्यक्तियों को मात्र 50 हजार रुपए ही दिए जाते रहे हैं।

डेढ़ करोड़ से अधिक का ईनाम

खेल निदेशक ने बताया कि रियो ओलम्पिक में शामिल होने वाले दस खिलाडि़यों को इस मौके पर सम्मानित किया जाएगा। अब तक ओलम्पिक में हिस्सा लेने वालों को पांच लाख की प्राइजमनी दी जाती थी, लेकिन इस बार पार्टीसिपेट करने वालों को दस लाख रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस बार लक्ष्मण, रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार और ओलम्पिक में पार्टीसिपेट करने वाले खिलाडि़यों को एक करोड़ 63 लाख 20 हजार की प्राइजमनी दी जाएगी।

रियो ओलम्पिक में शामिल प्रदेश के खिलाड़ी

संदीप तोमर-बागपत-कुश्ती

मेराज अहमद खां-बुलंद शहर- रायफल शूटिंग

जीतू राई- लखनऊ -शूटिंग

मनु अत्री-मेरठ- बैडमिंटन

सुधा सिंह-रायबरेली- एथलेटिक्स

सीमा पुनिया-मेरठ- एथलेटिक्स

अंकित शर्मा- आगरा- एथलेटिक्स

दानिश मुज्तबा- इलाहाबाद- हॉकी

वंदना कटारिया- मेरठ- हॉकी

प्रीति दुबे- गोरखपुर - हॉकी

नहीं आयेंगे जीतू राई

खेल विभाग के अधिकारियों के अनुसार सीएम आवास पर आयोजित होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह में लखनऊ के जीतू राई नहीं होंगे। 29 अगस्त को दिल्ली में इसी दिन उन्हें खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा। ऐसे वह राजधानी में होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। इसके अलावा स्वाइन फ्लू से पीडि़त चल रही एथलीट सुधा सिंह के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर संशय बरकरार है। इंटनेशनल क्रिकेटर सुरेश रैना दिल्ली में खेली जा रही दलीप ट्रॉफी में शमिल हैं। ऐसे में उनका भी पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल होने पर भी असमंजस बना हुआ है।