- सप्तमी तिथि के मूल नक्षत्र में खुलेंगे सभी प्रतिमाओं के पट

GORAKHPUR: शारदीय नवरात्रि उत्सव को लेकर सिटी के सभी पंडाल सजकर तैयार हो चुके हैं। सप्तमी तिथि को मां दुर्गा की प्रतिमाओं के पट खुलेंगे और पूरा शहर दर्शन-पूजन के लिए उमड़ पड़ेगा। मंगलवार तक दुर्गा पूजा समितियों ने इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली थीं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट रिपोर्टर ने सिटी के डिफरेंट एरियाज में लगे पूजा पंडालों की स्थिति जानी।

बच्चे, महिलाओं के लिए प्रतियोगिताएं

'द बंगाली एसोसिएशन' दुर्गाबाड़ी में स्थापित मां दुर्गा प्रतिमा की कुछ अलग ही बात है। इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। करीब 10 लाख रुपए के बजट से यहां मां दुर्गा के पूजनोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। नवरात्रि के नौ दिन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। इस बीच स्थानीय कलाकारों द्वारा देवी प्रतिष्ठान और अधिवास के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

18 फिट की है रेलवे स्टेशन की प्रतिमा

स्टेशन रोड पर हर साल की तरह इस साल भी मां की भव्य प्रतिमा लगाई गई है। करीब 18 फिट की यह प्रतिमा भक्तों के आकर्षण का केंद्र होगी। रेलवे स्टेशन पर आने वाले भक्तों के लिए यहां 1972 से मां दुर्गा की प्रतिमा लगाई जा रही है। पूजा समिति के पदाधिकारियों की मानें तो इस आयोजन में करीब साढ़े सात लाख रुपए तक के खर्च होने की उम्मीद है।

सजा मां का दरबार

जय माता दी समिति की तरफ से आयोजित मां दुर्गा के पंडाल की सबसे खास बात यह है कि यहां पर लगाई मां दुर्गा की प्रतिमा पूरी तरह से इलेक्ट्रिॉनिक है। इस बार यहां आने वाले मां भक्तों को विंध्याचल मां की कथा सुनाई जाएगी। यहां पुरुष और महिला भक्तों के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की गई है। आयोजन समिति की ओर से इसमें करीब साढे़ तीन लाख से ज्यादा का अमाउंट खर्च होने की बात बताई जा रही है।

मां वैष्णो देवी का भी दर्शन

मोहद्दीपुर स्थित हाइडिल कॉलोनी में मां दुर्गा का पंडाल सजाया गया है। यहां मां भक्तों के लिए वैष्णो देवी मंदिर, गुफा व भैरो बाबा क ा मंदिर बनाया गया है। वहीं मेन गेट क ो राक्षस का रूप दिया गया है, जो लोगों के बीच आकर्षण बना हुआ है। आयोजक रवि बताते हैं कि हर साल कुछ नया करने की प्लानिंग की जाती है ताकि अधिक लोग यहां आएं। इसमें दो लाख से ज्यादा खर्च होने की उम्मीद है।

बॉक्स

पट खोलने का शुभ मुहूर्त

पं। शरद चंद्र मिश्र ने बताया कि मां दुर्गा के पट खोलने का शुभ मुहूर्त सुबह 9.40 से शाम 5.22 बजे तक है। चूंकि मंगलवार की रात्रि से ही सप्तमी लग रहा है, लेकिन बुधवार को मूल नक्षत्र व सप्तमी तिथि में मां दुर्गा के पट खोलने का शुभ नक्षत्र है। ऐसे में मां का पट खोलना उत्तम है।

-----------

- तीन दिन मेले में आने वालों की संख्या - 5 लाख

- सिटी में सजे पंडाल - 1123

- गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, खलीलाबाद जिले से आते हैं दर्शन करने वाले श्रद्धालु