AGRA (26 Aug.): आगरा के नए डीएम गौरव दयाल होंगे। वे आज दोपहर को चार्ज लेंगे। वे यहां पर बरैली से ट्रांसफर होकर आ रहे हैं। आगरा के जिलाधिकारी पंकज कुमार को विशेष सचिव गृह विभाग बनाया गया है। फोन पर हुई बार्ता में नवागत जिलाधिकारी गौरव दयाल ने बताया शासन की योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। जनता के लिए उनके दरवाजे हर वक्त खुले रहेंगे। इसके अलावा एडीएम प्रशासन हरनाम सिंह, एडीएम सिविल सप्लाई अतुल सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजकुमार और सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस। चौहान का भी तबादला हो गया।