- आई नेक्स्ट की खबर पर जागा महकमा

- जंक्शन पर मिल रही फ्री वाईफाई सुविधा

GORAKHPUR: गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर धड़ल्ले से डाउनलोड हो रहे पोर्न वीडियो का आई नेक्स्ट द्वारा खुलासा करने के बाद शुक्रवार को रेलवे के आला अफसर रेस रहे। आपत्तिजनक बेवसाइट्स को प्रतिबंधित करने के लिए अधिकारियों ने रेल टेल के अधिकारियों से बात की। जंक्शन पर ट्रेन पकड़ने वालों से ज्यादा वाई-फाई यूजर्स पकड़े गए। अफसरों का कहना है कि वाई-फाई पर साइट्स को प्रतिबंधित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

खबर छपने पर लिया संज्ञान

20 जून को गोरखपुर जंक्शन पर रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने वाई-फाई सेवा का शुभारंभ किया। इसका गोरखपुराइट्स ने तहे दिल से स्वागत किया। रेल पैसेंजर्स के लिए शुरू की गई सर्विस का लाभ पब्लिक को मिलने लगा। हाईस्पीड वाई-फाई की सुविधा का कुछ लोगों ने दुरुपयोग शुरू कर दिया। आपत्तिजनक साइट्स पर कोई पाबंदी न होने से युवाओं का जमावड़ा लगने लगा। गुरुवार को आई नेक्स्ट टीम ने पोर्न साइट्स के ओपेन होने का रियलिटी चेक किया।

रेल टेल को भेजा पत्र, लगेगा प्रतिबंध

वाई-फाई सेवा रेल मंत्रालय की रेल टेल सेवा ने गूगल के साथ मिलकर शुरू की है। रेल टेल की टेक्नीकल टीम इस मामले में एक्शन ले सकती है। रेल अधिकारियों का कहना है कि जल्द दुरुपयोग रोकने लिए यूनीफाईड थ्रेट मैनेजमेंट डिवाइस लगा दिया जाएगा। आईटी एक्सप‌र्ट्स का कहना है कि यह सिस्टम इंटरनेट और यूजर्स के बीच रिकवेस्ट को ड्रॉप कर देता है। इससे यूजर को अनथराइज्ड होने का मैसेज मिलता है।

वर्जन

यूजर थ्रेट मैनेजमेंट डिवाइस के इस्तेमाल से साइट्स को प्रतिबंधित कर दिया जाता है। इसमें कई तरह के निषेध होते हैं।

डॉ। एनएन पांडेय, इंचार्ज, कंप्यूटर डिपार्टमेंट, डीडीजीयू

इस संबंध में रेलटेल के अधिकारियों से बात की गई है। उनको जानकारी देकर कार्रवाई के लिए कहा गया है।

संजय यादव, सीपीआरओ