- मंडल के विभिन्न रूट पर ट्रैक का होगा मेंटनेंस, बदले जाएंगे पुराने ट्रैक

PATNA: दानापुर मंडल में गाडि़यों के परिचालन में कोई समस्या न आए, इसको लेकर कई प्रावधान किए जा रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा को लेकर भी मंडल की ओर से कई अहम डिसीजन लिए गए हैं। दानापुर मंडल के विभिन्न रूट पर ट्रैक को रिन्यू किया जाएगा। कई रेल रूट पर ट्रैक के खराब होने की श्किायत भी आती है। इस कारण गाडि़यां भी अपनी पूरी गति से नहीं चल पाती है, लेकिन जल्द ही इस समस्या को खत्म कर लिया जाएगा।

होंगे ब्भ् करोड़ रुपए खर्च

दानापुर मंडल के विभिन्न रेल रूटों को रिन्यूअल किया जाएगा। इस रिन्युअल वर्क में मंडल के क्षेत्र में आने वाले लगभग ब्0 किलोमीटर ट्रैक की मरम्मती की जाएगी। जहां जरूरत होगी पटरियों की बदली भी होगी। इस पूरे प्रोजेक्ट पर मंडल ब्0 करोड रुपए खर्च करने जा रही है। कई रूट से इंस्पेक्शन के बाद यह पाया गया था कि कई जगहों पर पटरियां सख्त हो गयी है। इस कारण से पटरियों के टूटने, चटकने की शिकायत मिलती रहती थी, साथ ही इन रूटों पर ट्रेनें भी अपनी पूरी गति से नहीं दौड़ पाती थीं। अब इन सारी जगहों के ट्रैक को बदला जाएगा, ताकि गाडि़यां अपनी गति से दौड़ सके।

होगा ट्रैक का नाइट इंस्पेक्शन भी

पैसेंजर की सेफ्टी को लेकर भी मंडल के ओर से कई टेक्निकल स्टेप लिए जा रहे हैं। ट्रैक के रिन्यूअल के साथ-साथ सिग्नलिंग सिस्टम को भी दुरुस्त किया जाएगा। पैनल इंटर लॉकिंग और रूट इंटर लॉकिंग को लेकर भी कई योजनाएं बनायी गयी हैं, साथ ही यह भी डिसीजन लिया गया है कि अब ट्रैकों को नाइट इंस्पेक्शन किया जाएगा।