- एफएम स्टेशन देंगे दून के ट्रैफिक के बारे में जानकारी

- ट्रैफिक रूल्स की जानकारी भी देंगे एफएम स्टेशन

- एसएसपी ने सभी एफएम स्टेशन के इंचार्ज के साथ की वार्ता

DEHRADUN:

राजधानी में जाम लगने और रूट डायवर्ट की जानकारी एफएम के जरिए मिल सकेगी। दूनाइट्स को यह सुविधा देने के लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है। इसके लिए एसएसपी ने दून में प्रसारित होने वाले तीनों एफएम रेडियो स्टेशन के स्टेशन इंचार्ज से इस बारे में बात की है। सड़क सुरक्षा जीवन सुरक्षा नाम से कार्यक्रम संचालित किया जायेगा।

एफएम पर मिलेगी ट्रैफिक की जानकारी

दूनाइट्स को भी देश की राजधानी दिल्ली की दर्ज पर एफएम पर घर बैठे या वाहन में सफर करते हुए ट्रैफिक जाम से संबधित जानकारी मिल सकेगी। साथ ही अन्य जगहों से दून आने वाले लोगों को भी दून की ट्रैफिक की जानकारी एफएम के जरिए मिलेगी। इसके लिए दून एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने दून में संचालित होने वाले एफएम स्टेशन के इंचार्ज से बात की है। दून में तीन एफएम स्टेशन संचालित होते हैं। रेडियो खुशी, रेडियो जिंदगी और रेडियो हिमगिरी। इन तीनों एफएम स्टेशन के इंचार्ज ने इस के लिए हामी भर दी है। एफएम में सड़क सुरक्षा जीवन सुरक्षा नाम से कार्यक्रम प्रसारित होगा। यह कार्यक्रम लाइव होगा। साथ ही इस कार्यक्रम में पुलिस द्वारा रूट डाइवट या जाम लगने पर किस रूट से जा सकते हैं की जानकारी भी दी जायेगी।

- ट्रैफिक रूल्स की भी मिलेगी जानकारी

दून में लगातार ट्रैफिक का दबाव बढ़ता जा रहा है। जिसके लिए पुलिस साइन बोर्ड या जागरूकता अभियान लगातार चलाती रहती है। लेकिन एफएम से दी जाने वाली जानकारी दूसरे माध्यम के मुकाबले कम खर्चिला है। इसलिए पुलिस ने इस माध्यम को चुना है। एफएम स्टेशन दूनाइट्स को ट्रैफिक रूल्स जैसे हेलमेट पहन के दोपहिया चलाना, सीट बेल्ट पहनकर कार चलाना, रेड लाइट, ओवर स्पीड और ओवरलोड जैसी जानकारी भी दी जायेगी।

- इन पर दूनाइट्स दे सकते हैं जानकारी

- एसपी ट्रैफिक- 9411112478

-व्हाट्सऐप नं। 7906541293

- ईमेल- sptrafficddn@gmail.com

- ट्वीटर- sptraffic@traffic_sp

- दून के एफएम रेडियो खुशी, रेडियो जिंदगी और रेडियो हिमगिरी के इंचार्ज के साथ वार्ता हुई है। अब एफएम में सड़क सुरक्षा, जीवन सुरक्षा कार्यक्रम प्रसारित किया जायेगा। इसमें ट्रैफिक की जानकारी दी जायेगी। साथ ही इस लाइव प्रसारण में कॉलर भी सीधे एफएम से जुड़कर अपनी जानकारी दे सकेंगे।

- निवेदिता कुकरेती, एसएसपी देहरादून।