VARANASI: पार्लियामेंट इलेक्शन के पहले ही कांग्रेस में घमासान तेज हो गया है। मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष गौरव सिंह पिंचू ने जिलाध्यक्ष पद से रिजाइन दे दिया। प्रदेश अध्यक्ष को रिजाइन लेटर भेजकर गौरव सिंह ने ब्लेम लगाया कि कांग्रेस दो गुटों में बंट गई है। ऐसी पार्टी में रहने का कोई औचित्य नहीं है। किसानों, नौजवानों और बुनकरों के साथ कांग्रेस छलावा कर रही है।