आप सच के पुजारी हैं

एक्सपर्ट बताते हैं कि नंबर 7 से जुड़े लोग साधक, विचारक, और सच्चाई की खोज करने वाले होते हैं। इन लोगों को झूठ और दिखावा बिल्कुल पसंद नहीं। सच को ये किसी भी कीमत पर ढूंढ कर रहते हैं। इसीलिए इन्हें जेम्स बॉन्ड भी कहते हैं। आपके ये जानकर बुरा भी लग सकता है कि अक्सर इस अंक वाले लोगों को ग्रुप से बाहर भी निकाल दिया जाता है। इसके पीछे कारण है कि ये कम बोलने वाले, शर्मीले और सोशल सेटिंग में खुद को सहज न महसूस करने वाले होते हैं।

पढ़ें इसे भी : Numerology : विलक्षण प्रतिभा के धनी होते हैं नंबर सिक्स वाले

आपको पसंद है नैचुरैलिटी

ईश्वर की ज्यादातर रचनाओं में 7 की अहम जगह है। संगीत के सात सुर हैं, सात रंगों से मिलकर इंद्रधनुष बना है, हफ्ते में सात दिन हैं और सात खगोलीय ग्रह, सात खगोलीय स्वर्गदूत, और सात दिव्य पहाड़ियां भी गिनाई गई हैं। कहने का मतलब साफ है कि प्रकृति से जुड़े इस 7 अंक वाले लोग भी नैचुरल चीजों पर ही विश्वास करते हैं। उन्हें यही पसंद भी है।

नंबर 7 बोले तो जेम्‍स बॉन्‍ड,सत्‍य को हर कीमत पर खोज निकालने वाला

आप आध्यात्मिक है, धार्मिक नहीं

न्यूमरोलॉजी एक्सपर्ट बताते हैं कि 7 अंक से जुड़े लोग आध्यात्मिक होते है, लेकिन धार्मिक नहीं। इनके लिए एक बड़ा सवाल होता है कि वह इस दुनिया में क्यों हैं, कौन हैं, कहां से हैं और कैसे हैं। ये जीवन के 7 अनुभवों की सच्चाई को महसूस करना चाहते हैं। इसकी सच्चाई खोजने में ही इनका दिमाग लगा रहता है।

पढ़ें इसे भी : Numerology : नंबर फाइव बोले तो पर्सनालिटी में डाइनेमिक पंच और थोड़ा सा रिस्क

सख्त नफरत है गॉसिप से

इस अंक से जुड़े लोगों को गॉसिप से सख्त नफरत है। ये भी कही सकते हैं कि इनकी सोच बहुत ज्यादा बड़ी नहीं होती। पैसा इनके लिए कोई मायने नहीं रखता। अपेक्षित वित्तीय परिणामों पर इनकी न तो कोई राय होती है और इस मुद्दे पर ये न ही तो कोई फैसला ले सकते हैं।

नंबर 7 बोले तो जेम्‍स बॉन्‍ड,सत्‍य को हर कीमत पर खोज निकालने वाला

मशहूर लोग आपको नहीं भाते

न्यूमरोलॉजी एक्सपर्ट मानते हैं कि इस अंक से जुड़े लोगों का सेंस ऑफ ह्यूमर भी काफी अनसुलझा होता है। इसके बावजूद किसी भी मामले में इनका टेस्ट बहुत अच्छा होता है। इनको प्रकृति और प्राकृतिक चीजों से बहुत प्यार होता है। इसके अलावा कला में इनको खासी रुचि है। आप विलक्षण और अलोकप्रिय लोगों की ओर आकर्षित होते हैं। मशहूर खूबसूरत लोग आपको बोर करते हैं।

फिजिकली ऐसे हैं आप

न्यूमरोलॉजी बताती है कि राजनीति में आपका कोई इंट्रेस्ट नहीं है। इसके बावजूद न्याय पर आपका अटल विश्वास है। आपके शारीरिक हाव-भाव पर गौर करें तो इस अंक से जुड़े लोग लंबे होते हैं, लेकिन एथलेटिक नहीं। आपका स्पोर्ट्स में भी कोई इंट्रेस्ट नहीं है। आप एक अच्छे प्लानर भी हैं। पुलिस जासूस, प्रयोगशाला शोधकर्ताओं सरीखे कॅरियर आपको बहुत पसंद है।

Spiritual News inextlive from Spirituality Desk