RANCHI:झारखण्ड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से नर्सिग प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा ख्0क्म् रांची में ख्7 अगस्त को हो रही है। परीक्षा दोपहर ख् बजे से लेकर ब् बजे तक होगी। इसके लिए जिले में म् सेंटर बनाए गए हैं। इनमें ब्रिजफोर्ड स्कूल तुपुदाना, डीएवी नन्दराज पब्लिक स्कूल बरियातू, डोरण्डा कॉलेज, मनन विद्या नियर जुमार पुल डुमरदगा, छोटानागपुर पब्लिक स्कूल पीएचईडी कॉलोनी बूटी रोड व डीएवी आलोक पब्लिक स्कूल पुंदाग सेंटर बनाए गए हैं।

जेलर की परीक्षा आज

झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से असिस्टेंट जेलर (मुख्य) प्रतियोगिता परीक्षा ख्0क्भ् का आयोजन रांची में ख्7 अगस्त से हो रहा है। सेंट अन्ना ग‌र्ल्स हाई स्कूल पुरुलिया रोड में पहले दिन दोपहर ख् बजे से ब् बजे तक परीक्षा होगी। वहीं ख्8 अगस्त को सुबह क्0 बजे से दोपहर क्ख् बजे तक एवं दूसरी पाली में दोपहर ख् बजे से शाम ब्.00 बजे तक परीक्षा होगी।

रांची में खुलेगी फुटबाॅल एकेडमी

रांची में पहली फुटबॉल एकेडमी खोली जाने वाली है। शुक्रवार को बिशप हार्टमेन अजय सिंह एकेडमी के डायरेक्टर सुशील वर्मा, एजी के कोच आशीष बोस आदि ने इसकी जानकारी दी। स्कूली बच्चों को बताया कि रांची में पहली फुटबॉल एकेडमी खुलने वाली है। मौके पर फुटबॉल के तकनीक भी बताए गए। स्कूल के प्राचार्य फादर जोयाचिम खेस ने फुटबॉल एकेडमी को सहयोग करने का आश्वासन दिया। फॉर्म स्कूल के समय सुबह आठ बजे से दो बजे तक मिलेगा। यहजानकारी फिजिकल टीचर प्रवीण सिंह ने दी।