- मतगणना के बाद जताई जा रही बवाल की संभावनाओं पर रहेगी गुरु की नजर

- अमृत योग और गुरु पुष्य योग के मिलन से शांति बरकरार रहने की संभावना

<- मतगणना के बाद जताई जा रही बवाल की संभावनाओं पर रहेगी गुरु की नजर

- अमृत योग और गुरु पुष्य योग के मिलन से शांति बरकरार रहने की संभावना

BAREILLY: BAREILLY: क्ख् मार्च को होलिकादहन के अगले दिन क्फ् मार्च को धुलंडी यानि जमकर होली खेलने का दिन होगा। ज्योतिषाचार्यो के मुताबिक इस बार ग्रह, नक्षत्रों का कुछ ऐसा संयोग हुआ है, जिससे लोगों में पारस्परिक सौहार्द में बढ़ोत्तरी होगी। इसके साथ ही बन रहे योग लोगों की मनोकामना भी पूरी करेंगे। उन्होंने अपनी राशि के मुताबिक स्वामी ग्रह के अनुसार रंगों का प्रयोग करना फलदायी होने की संभावना जताई है।

सौहार्द की बारिश

पंडित राजेंद्र त्रिपाठी और आचार्य प्रदीप द्विवेदी ने बताया कि इस वर्ष होली से पहले ही गुरु पुष्य योग, अमृतसिद्ध योग, सर्वाथ सिद्ध योग का विशेष संयोग बन रहा है। बताया कि शास्त्रों के मुताबिक सोमवार को धुलंडी का संयोग है। ऐसे में अमृत सिद्धयोग पूरे प्रभाव में रहेगा, जो लोगों की मनोस्थिति को सामान्य बनाता है, जिसको गुरु पुष्य योग का सहयोग मिलने से इसका प्रभाव कई गुना बढ़ गया है। शांत मनोस्थिति के धारक लोगों को सर्वा‌र्द्ध सिद्ध योग मनोकामना पूरी कर उन्हें खुश करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेगा। ऐसी संभावना अन्य ज्योतिषाचार्यो ने भी जताई है।

नहीं पड़ेगा रंग में भंग

क्क् मार्च को विधानसभा चुनाव की काउंटिंग है। संभावना जताई जा रही है कि हार होने पर विरोधी जीत का जश्न मना रहे जनप्रतिनिधि के रंग में भंग डाल सकते हैं, जिसे रोकने के लिए आए दिन होली पर मुस्तैद सिक्योरिटी के लिए मीटिंग की जा रही है, पर इन तर्को को खारिज करते हुए ज्योतिषाचार्यो ने कहा है कि योग का प्रभाव कई गुना होने से किसी भी तरह के बवाल की संभावाएं कम हैं। हालांकि, उन्होंने छिटपुट घटनाएं होने से इनकार भी नहीं किया है।

रंगों का राशियों पर प्रभाव

मेष-वृश्चिक - स्वामी मंगल और इनका रंग लाल है। ऐसे में इस राशि के लोग लाल रंग से होली खेलें। वृषभ-तुला - स्वामी शुक्र और इनका रंग सफेद है। इस राशि के लोगों को सफेद वस्त्र पहनें और पीले, आसमानी रंग से होली खेलें।

मिथुन-कन्या - स्वामी बुध और रंग हरा है। इस राशि के लोग गाय को हरा चारा खिलाएं। हरे रंग से होली खेलें।

कर्क- राशि के स्वामी चंद्रमा और रंग सफेद है। इस राशि के लोग सफेद आक के फूलों से शिव का पूजन कर पीले, केसरिया, हरे रंग से होली खेलें।

सिंह - स्वामी सूर्य है। लाल, पीला, मैरून और नारंगी सूर्य से संबंधित हैं। सूर्य को लाल गुलाब मिश्रित जल से अ‌र्घ्य देकर लाल रंग से होली खेलें।

धनु-मीन -स्वामी गुरु हैं। इस राशि के लोग सुबह शिव की पीली हल्दी की गांठों से पूजन करें। पीले रंग से होली खेलें।

मकर-कुंभ - स्वामी शनि और रंग नीला है। नीले, सफेद, काले, भूरे रंगों से होली खेलें। होली पर असहाय की मदद और काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

ग्रहों और नक्षत्रों का अद्भुत संयोग लोगों को आक्रामक नहीं होने देगा। जिससे बवाल की संभावना काफी कम है। वहीं, सर्वा‌र्द्ध सिद्धयोग मनोकामना पूरी करेगा।

पं। राजीव शर्मा ज्योतिषाचार्य