इतना लंबा है शार्क

खबरों के मुताबिक इस ग्रीनलैंड शार्क की लंबाई करीब 18 फीट है और इसके उम्र का अनुमान लंबाई के चलते ही लगाया गया है। बता दें कि शार्क हर साल 1 सेंटीमीटर लंबा होते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार इसका जन्म संभवतः सन 1505 हुआ था। इसके अलावा जानकारी के मुताबिक यह ग्रीनलैंड शार्क -1 से लेकर 10 डिग्री सेल्सियस तक ठंडे पानी में रहता है और 7200 फीट गहरे पानी में तैराकी करता है।

समुद्र में जीवित पाया गया 512 साल पुराना ग्रीनलैंड शार्क,तस्वीर देख चौक जायेंगे आप

जर्नल साइंस से उम्र का खुलासा

दी सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक शार्क की संभावित उम्र का पता जर्नल साइंस के अध्ययन से चला था। इसके अलावा ये 28 ग्रीनलैंड शार्क में सबसे पुराना है। जानकारी के मुताबिक ग्रीनलैंड शार्क की उम्र ज्यादा से ज्यादा 400 वर्ष की होती है और वे अपना पूरा जीवन अपने साथी के साथ पानी में तैराकी करते हुए गुजारते हैं। नीचे वैज्ञानिकों द्वारा खोजे गए दुनिया का सबसे पुराना ग्रीनलैंड शार्क को देख सकते हैं।

समुद्र में जीवित पाया गया 512 साल पुराना ग्रीनलैंड शार्क,तस्वीर देख चौक जायेंगे आप

International News inextlive from World News Desk