मगर, उसका यह फरेब ज्यादा दिन छिप नहीं सका। जैसे ही इसकी जानकारी पत्नियों को हुई तो दोनों थाने पहुंच गईं। वहां जब सुनवाई नहीं हुई तो ट्यूजडे को मामला डीआईजी तक पहुंच गया। डीआईजी ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज करने और एक्शन लेने को कहा है।

पहले love marriage

मामला साउथ सिटी के यशोदानगर का है। यहां रहने वाला दीपक कुमार श्रीवास्तव प्राइवेट नौकरी करता है। दीपक के घर में ही रूबी दिवाकर नाम की लडक़ी किराए पर रहती थी। दोनों के बीच आंखें चार हुईं और नजदीकियां बढऩे लगीं। चार साल तक यह अफेयर चलता रहा। दोनों एक साथ रहते भी रहे। रूबी ने शादी का दबाव दिया तो आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली।

इसके बाद arranged

इधर दीपक के पैरेंट्स ने उसकी शादी पहले ही रमाबाई नगर की उपासना से तय कर दी थी। रूबी से शादी के महज पांच दिन बाद ही दीपक दोबार मंडप में बैठ गया और उपासना से शादी कर घर ले आया। यह बात रूबी को मालूम हुई उसने हंगामा शुरू कर दिया। मामले में दोनों पत्नियां आमने-सामने आ गईं। पहले तो दोनों ने थाने में पति के खिलाफ की कम्‍पलेन करी। इसके बाद डीआईजी को भी प्रार्थना पत्र दिया। डीआईजी ने तुंरत एक्शन के आदेश दिए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है.