यहां है ये खास पेड़
दिल्ली विश्वविद्यालय से तो सभी लोग वाकिफ होंगे। अब आपको अगर सच्चे दिल से गर्लफ्रेंड चाहिए तो आपको भी पहुंचना होगा यहां। दरअसल जानकारों के अनुसार डीयू में एक ऐसा पेड़ लगा है, जिसकी युवाओं के बीच बड़ी मान्यता है। इन युवाओं का मानना है कि वैलेंटाइन डे पर जो भी युवा सच्चे दिल से यहां आकर विशेष पूजा करता है उसे 15 दिन के अंदर गर्लफ्रेंड या ब्वॉयफ्रेंड मिल जाता है। जानकारों का तो ये तक कहना है कि सिर्फ यही नहीं इस पेड़ की पूजा करने से साल भर के अंदर वर्जिनिटी भी भंग हो जाती है।

ऐसे करनी होती है विशेष पूजा
गर्लफ्रेंड या ब्वॉयफ्रेंड की मन्नत के लिए इस पेड़ की खास पूजा वैलेंटाइन डे पर ही की जाती है। इस दिन पूरे पेड़ को पानी से भरे लाल रंग के दिल आकार के गुब्बारों से सजाया जाता है। उसके बाद पेड़ पर आराध्य के तौर पर दमदमी माता की फोटो लगाई जाती है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये दमदमी माता कौन हैं। बता दें कि किसी भी एक पॉपुलर एक्ट्रेस को दमदमी माता माना जाता है। जैसे 2013 में एक्ट्रेस लीसा हेडेन को ये उपाधी दी गई और 2014 में दीपिका पादुकोण को दमदमी माता बनाया गया था। इनकी फोटो को पेड़ पर लगाकर दमदमी माता की खास आरती की जाती है।

पढ़ें इसे भी : हॉलीवुड सिंगर माइली साइरस ने घर पर की लक्ष्मी पूजा, फोटो वायरल

वैलेंटाइन डे पर दिल्‍ली के इस कॉलेज में करो पूजा तो मिल जाती है गर्लफ्रेंड,ब्‍वायफ्रेंड भी

ऐसी होती है आरती
पूजा करते हुए युवा यहां पेड़ के पास दमदमी माता की आरती भी गाते हैं। इस आरती की शुरुआत कुछ ऐसी है...'जय दमदमी माता, मैया जय दमदमी माता। तुमको दिनभर देखूं, रात भर सो नहीं पाता। मैया जय दमदमी माता।....'। आरती करने के बाद पेड़ से गर्लफ्रेंड या ब्वॉयफ्रेंड की मन्नत मांगकर जो भी पूजा का प्रसाद लेता है, 6 हफ्ते के अंदर उसकी मन्नत पूरी हो जाती है।

पढ़ें इसे भी : इन मैडम के चलते सड़क पर आया भूचाल और वो चली गईं मजे से टहलते टहलते!

वैलेंटाइन डे पर दिल्‍ली के इस कॉलेज में करो पूजा तो मिल जाती है गर्लफ्रेंड,ब्‍वायफ्रेंड भी
ये है पेड़ की सच्चाई
दरअसल ये दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज में लगा कीकर का पेड़ है। इसको यहां के स्टूडेंट्स 'वर्जिन ट्री' के नाम से भी जानते हैं। पेड़ की वजह से इस जगह को लवर्स प्वाइंट के नाम से भी जाना जाता है। यहीं पर वैलेंटाइन्स डे पर खास पूजा की मान्यता है।  

पढ़ें इसे भी : घर पेंट कराने से पहले लेनी होती है सरकार से परमीशन! ऐसी ही हैं दुनिया की ये 10 'रंगीन' जगहें

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk