-धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया ओणम

-पाताल से आए राजा महाबली ने जाना प्रजा का हाल

-फ्लावर रंगोली कॉम्प्टीशन में महिलाओं ने दिखाया हुनर

-साध्य के स्वाद का 1400 लोगों ने उठाया लुत्फ

JAMSHEDPUR: केरल का सबसे महत्वपूर्ण और बड़ा त्योहार ओणम शहर में भी धूमधाम से मनाया गया। केरलवासियों ने रविवार को केरला समाजम मॉडल स्कूल परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। केरला समाजम में मानो केरल ही उमड़ आया था। महिला-पुरुष सभी पारंपरिक मलयाली परिधानों में इस आयोजन में शरीक हुए। इस मौके पर महिलाओं के बीच पूकालम मतसाराम (फूलों की रंगोली प्रतियोगिता) का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर पार्टिसिपेट किया। दरअसल फूलों की रंगोली राजा महाबली के स्वागत में बनाई जाती है। साल में एक बार ही राजा महाबली पाताल लोक से धरती पर अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए आते हैं। उन्हीं के स्वागत में रंगोली बनाने की परंपरा है। इसी बीच केरला समाजम के सदस्य अशोक कुमार राजा महाबली के रूप में आयोजन स्थल पर पहुंचे और लोगों को आशीर्वाद दिया। राजा महाबली इस आयोजन के आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में शामिल होने सपरिवार पहुंचे एसएसपी अनूप टी मैथ्यू ने कहा कि अपने घर से दूर वास्तविक स्वरूप में ओणम का पर्व मनाकर बेहद खुशी हुई। यह केरला का सबसे बड़ा और सबसे खास पर्व है। इसे ¨हदू, मुस्लिम और ईसाई सभी एक साथ मिलकर मनाते हैं। एसएसपी ने परिवार सहित सहभोज का आनंद भी लिया।

फैमिली साथ सेलिब्रेट किया ओणम

पूकालम मतसाराम प्रतियोगिता में वासंथा पी नायर और सोभा लक्ष्मन अव्वल रहीं। वहीं, शीला सुधाकरन और आशा सोमन को दूसरा, जबकि प्रियंका प्रदीप और कविथा राजेश को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इससे पहले समाज की महिलाओं ने राजा महाबली का स्वागत करने के लिए घरों के सामने फूलों की रंगोली बनाई और महिलाओं ने काईकोट्टीकली डांस किया। समाज की ओर से साध्य का भी आयोजन किया गया था। साध्य केरल के पारंपरिक भोज को कहते हैं। इसमें करीब क्ब्00 लोगों को केले के पत्ते पर चावल, सांभर, रसम, ओलन, बटर मिल्क, केले के चिप्स, पापड़, खीर समेत ख्फ् प्रकार के लजीज व्यंजन परोसे गए। इसके स्वाद का सभी ने लुत्फ उठाया। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक मलयाली गीतों की प्रस्तुति की। बीच-बीच में ¨हदी गीत भी प्रस्तुत किए। लोगों ने देर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाया। कार्यक्रम में संस्था के चेयरमैन एपीआर नायर, सदस्य डीके सुकुमारन, विंसेंट जोस, एम गोपालकृष्णन, ईपी एचन, अध्यक्ष केपीजी नायर, महासचिव के मुरलीधरन, उपाध्यक्ष एम मोहन सहित तमाम सदस्य परिवार सहित मौजूद रहे।