- तेघड़ा और फुलवरिया थाने के पुलिस को मिली सफलता

क्चश्वद्दस्न्क्त्रन्ढ्ढ/क्कन्ञ्जहृन्: प्रेम प्रसंग में प्रेमी के आंख में तेजाब डालने का मुख्य आरोपी दयाराम सिंह को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। तेघड़ा एसडीपीओ बीके सिंह के नेतृत्व में तेघड़ा और फुलवरिया थाने कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दयाराम सिंह को अरेस्ट कर लिया है। एसडीपीओ ने बताया कि बरौनी फ्लेग निवासी दयाराम सिंह की पत्नी अर्चना देवी से उसके चालक गौतम कुमार का प्रेम प्रसंग था इसी को लेकर 6 फरवरी को गौतम अर्चना देवी के साथ फरार हो गया था। जिसकी सूचना पर तेघड़ा थाने में मामला दर्ज है।

किडनैप कर आंख में डाला था तेजाब

वहीं 16 फरवरी को पुलिस ने अर्चना को बरामद कर कोर्ट में पेश किया जहां कोर्ट के आदेश पर अर्चना को उसके पति के पास भेज दिया गया था। इस बीच 17 फरवरी को अर्चना के पति दयाराम सिंह और उसके परिजनों ने गौतम को बेगूसराय आने के दौरान किडनैप कर लिया और सुनसान इलाके में ले जाकर मारपीट की। इसके बाद दोनों आंखों में तेजाब डाल दिया।

दोनों आंखों की गई रोशनी

घायल गौतम का इलाज बेगूसराय में चल रहा है। वहीं डॉक्टरों ने तेजाब के कारण उसके दोनों आंखों की रोशनी चले जाने की पुष्टि की है। पुलिस ने कार्रवाई कर तेजाब कांड के मुख्य आरोपी दयाराम सिंह को बरौनी से अरेस्ट कर लिया है। थानाध्यक्ष रामस्वार्थ पासवान ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रेड जारी है।