-घर में दीपावली की खुशियां गम में तब्दील, परिजनों में मचा कोहराम

BHAMAURA : एक पल में दीपावली पर्व की खुशियां गम में तब्दील हो गई। खुद के ट्रैक्टर से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। युवक भांजे के नामकरण कार्यक्रम में भाग लेकर अपने ट्रैक्टर से घर लौट रहा था। बगैर पोस्टमार्टम के परिजन शव लेकर घर चले गए।

भांजे के नामकरण में गया था

बाकरगंज निवासी जय सिंह की तहसील फरीदपुर के गांव सारीपुर में सुसराल है। एक सप्ताह पहले उनकी पत्नी कंटोरा देवी ने बच्चे को जन्म दिया। सोमवार को बच्चे का नामकरण समारोह था, जिसमें ससुराल से बच्चे का मामा एवं कंटोरा देवी का भाई सिद्धपाल (ख्ख्) पत्नी सिलोचना देवी मां चमेली देवी, मौसी मीरा, बुआ, सास, ससुर, चाची आदि के साथ ट्रैक्टर से बहन के घर गया था। कार्यक्रम में भाग लेकर उसका परिवार घर लौट रहा था। ट्रैक्टर उसका चचेरा भाई राजपाल चला रहा था। ट्रैक्टर जैसे ही देवचरा में पहुंचा, वैसे ही बाजार के सामने ट्रॉली के टूल बाक्स पर बैठे सिद्धपाल ने ट्रैक्टर रुकवाने के लिए राजपाल की ओर जाने के लिए पैर बढ़ाया। उसी समय वह सड़क पर गिर गया। ट्रैक्टर का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी, सास आदि का रो-रो कर हाल बुरा हो गया था। मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस भी आ गई, लेकिन परिजनों ने कोई भी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया।