- मोतीराम अड्डा की घटना

- बारात से आटो में सवार होकर लौट रहे थे घर

GORAKHPUR: खोराबार एरिया के मोतीराम अड्डा के पास शुक्रवार की रात करीब 12 बजे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार 55 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि तीन युवक को भी चोटे आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां एक की मौत हो गई। अन्य घायलों को उपचार कर छोड़ दिया। उधर मौके से आटो चालक फरार हो गया। पुलिस ने आटो को कब्जे में ले लिया है।

शादी से लौट रहे थे लोग

बेलीपार थानाक्षेत्र के कलानी खुर्द निवासी घनश्याम सिंह शुक्रवार को कलानी बुजुर्ग से बारात खोराबार के केवटलिया पहुंचा। शादी समारोह से रात के करीब 12.30 बजे आटो में रिंकू, गोलू, कोईल व घनश्याम सवार होकर घर लौट रहे थे। इस बीच मोतीराम अड्डा पेट्रोल पंप के पास अचानक आटो अनियंत्रित हो कर पलट गई। इसमें घनश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य को हल्की चोटे आई। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने घनश्याम को मृत घोषित कर दिया। मृतक कृषि कार्य करता था। उसके चार बेटे अभिषेक, आकाश, आशू और अतुल है। इस घटना से परिवार में मातम का माहौल व्याप्त है। उधर पुलिस ड्राइवर की तलाश में लगी है।