- एलटी ग्रेड भर्ती प्रक्रिया में एक बार फिर से सामने आया फर्जीवाड़ा

- 114 मार्कशीट्स मिली फर्जी

- सभी 57 कैंडीडेट्स के दोनों ही मार्कशीट्स निकली फर्जी

LUCKNOW: पूरे स्टेट में चल रही राजकीय स्कूलों में एलटी ग्रेड की भर्ती प्रक्रिया में फर्जी मार्कशीट्स के मामले बढ़ते जा रहे है। अभी तक लखनऊ, इलाहाबाद और मेरठ के बाद अब विध्यांचल मंडल मिर्जापुर में चल रहे एलटी ग्रेड भर्ती में फर्जी मार्कशीट्स के यूज करने का मामला सामने आया है। ज्वाइंट डायरेक्टर मिर्जापुर की ओर से भेज गए 61 कैंडिडेट्स की बीए व बीएड की मार्कशीट्स की वेरीफिकेशन में 57 कैंडीडेट्स के मार्कशीट्स फर्जी पांए गए है। चार कैंडिडेट्स को छोड़कर सभी की बीए व बीएड की 114 मार्कशीट फर्जी रही।

पूरे प्रदेश में चल रही है राजकीय स्कूलों में भर्ती की प्रक्रिया

इस समय पूरे स्टेट में राजकीय स्कूलों में एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। यह सभी भर्ती प्रक्रिया प्रत्येक मंडल में ज्वाइंट डायरेक्टर के निगरानी में आयोजित की जा रही है। शासन ने मेरिट में आने वाले कैंडिडेट्स के सभी डॉक्यूमेंट के वेरीफिकेशन कराने के बाद ही नियुक्ति पत्र देने का ऑर्डर जारी किया है। इसी के तहत मेरठ, इलाहबाद व लखनऊ व मिर्जापुर मंडल से कैंडिडेट़स की मार्कशीट लखनऊ यूनिवर्सिटी में जांच के लिए आई थी। इनमें लखनऊ, मेरठ व इलाहाबाद के कैंडिडेट्स की मार्कशीटों का वेरीफिकेशन किया जा चुका था। इसमें 350 से अधिक मार्कशीट्स फर्जी पाई गई थी। मिर्जापुर मंडल से भी 61 कैंडिडेट्स की 133 मार्कशीट्स जांच के लिए एलयू भेजी गई थी।

दोनों ही मार्कशीट्स निकली फर्जी

वेरीफिकेशन में केवल चार कैंडिडेट्स के ही डेटा सही पाए। 57 कैंडिडेट्स ने फर्जी मार्कशीट लगाकर नियुक्ति के लिए आवेदन किया था। इन कैंडिडेट्स की दोनों मार्कशीट्स बीए व बीएड यानी कुल मिलाकर 114 मार्कशीट्स फर्जी पाई गई हैं। इनमें 80 से ज्यादा मार्कशीट्स बीए व बीएड तथा बाकी बीएससी की हैं। अधिकारियों के मुताबिक सभी कैंडिडेट्स के मा‌र्क्स 80 फीसदी से ज्यादा ही दर्शाए गए हैं।

मिर्जापुर के ज्वाइंट डायरेक्टर की ओर से 61 कैंडीडेट्स की मार्कशीट्स भेजी गई थी। जिसमें से 57 कैंडीडेट्स की दोनों मार्कशीट्स फर्जी पाई गई है।

शैलेश कुमार शुक्ल, एग्जाम कंट्रोलर एलयू