- बेगूसराय नगर थाना के सर्वोदय नगर में दिन 10 बजे हुई घटना

PATNA/BEGUSARAI: बेगूसराय नगर थाना के सर्वोदय नगर में बुधवार सुबह क्0 बजे को¨चग जा रही छात्रा को एक तरफा प्यार में पागल आशिक ने चाकू से गोद दिया। छात्रा के लहूलुहान होते ही युवक वहां से फरार हो गया। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। घायल छात्रा शहर के मुंगेरीगंज निवासी बताई गई है। वह श्रीकृष्ण महिला कॉलेज में बीए पार्ट टू की छात्रा है। सर्वोदय नगर में को¨चग संचालक के यहां ट्यूशन पढ़ने जा रही थी।

गायत्री मंदिर के पास किया हमला

गायत्री मंदिर के पास गली में बहसी युवक ने हमला कर दिया। गर्दन, पेट और जांघ आदि जगहों पर क्0 वार किए। सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस पहुंची और घायल छात्रा को इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल में एडमिट कराया। उसकी स्थिति को ¨चताजनक है। वहीं सदर डीएसपी राजेश कुमार सदर हॉस्पिटल पहुंच पीडि़ता और उनके परिजनों से जानकारी ली।

प्रथम ²ष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का ज्ञात हो रहा है। हालांकि पीडि़ता के पूर्ण होश में आने के बाद ही घटना की सही जानकारी मिल पाएगी। पीडि़त पक्ष द्वारा पुलिस को कुछ भी नहीं बताया गया है। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।

-राजेश कुमार, डीएसपी, सदर