LUCKNOW: केन्द्रीय विद्यालयों में अब कम्पयूटर शिक्षा और भी बेहतर होने जा रही हैं। केन्द्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने शैक्षिक सत्र ख्0क्ब्-क्भ् से देश के सभी केन्द्रीय विद्यालयों में एक समान कम्प्यूटर शिक्षा देने की व्यवस्था लागू कर दी है। इस नई व्यवस्था के तहत तीसरी से दसवीं तक की कक्षाओं में सभी विद्यालयों को एक ही सिलेबस पढ़ाना होगा। साथ ही, संगठन की ओर से सिलेबस को पढ़ाए जाने के लिए न्यूनतम समय और पीरियड भी निर्धारित कर दिए हैं। विद्यालय स्तर पर हो रही मनमानी को रोकने और कम्प्यूटर की पढ़ाई की गुणवत्ता को सुधारने के संगठन ने इस व्यवस्था को लागू किया हैं। केन्द्रीय विद्यालयों में कक्षा तीन से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए कम्प्यूटर शिक्षा की व्यवस्था है। लेकिन अभी तक सिर्फ ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा में ही एक समान सिलेबस पढ़ाया जाता रहा है। जबकि, कक्षा तीन से दसवीं तक के छात्रों के लिए कम्प्यूटर विषय का सिलेबस विद्यालय स्तर पर निर्धारित किया जाता था।