- नवंबर माह में 460 ऑनलाइन कंप्लेन में सिर्फ 191 का ही हुआ निस्तारण

- पब्लिक से ऑनलाइन कंप्लेन लेने के लिए शुरू किया गया है ऐप

GORAKHPUR: नगर निगम ने पब्लिक से ऑनलाइन कंप्लेन लेने के लिए 'गोरखपुर म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन' नाम से एप की शुरुआत की। उद्देश्य था कि अपने शहर को और बेहतर बनाएंगे और पब्लिक की कंप्लेन भी दूर होगी लेकिन यदि आंकड़ों पर नजर डालेंगे तो आप हैरान रह जाएंगे। सिर्फ नवंबर माह में निगम को ऑनलाइन 460 कंप्लेन मिले लेकिन सिर्फ 191 कंप्लेन का निस्तारण हो पाया है। इनमें भी लोगों को स्वास्थ्य विभाग से शिकायतें कुछ ज्यादा ही हैं। अभी निगम के पास ऑफलाइन कंप्लेन का कोई रिकॉर्ड नहीं है, वरना यह संख्या और बढ़ सकती थी।

केस 1- जटेपुर उत्तरी के मनसाबाग कॉलोनी के रहने वाले धर्मेद्र साहनी ने अपने यहां नाली जाम होने की कंप्लेन दो नवंबर को की। जिनका विभाग में 26560 नंबर पर पंजीयन हुआ। दो नवंबर को कंप्लेन किया लेकिन आज तक मौके पर कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। मोहल्ले में रोड पर पानी बह रहा है, जिससे रोड पर गड्ढे हो गए हैं लेकिन कंप्लेन के बाद भी स्थिति जस की तस है।

केस 2-

हुमायूंपुर दक्षिणी के रहने वाले सीताराम ने दो नवंबर को ही दो गलियों में क्रास पत्थर टूटने पर कंप्लेन किया। उन्होंने इसकी फोटो भी ऐप पर डाल दी थी। कंप्लेन किए एक माह होने जा रहा है, लेकिन पत्थर अभी तक नहीं लगा है। स्थिति यह है कि आए दिन पत्थर की वजह यहां पर दुर्घटना हो रही है। दो बार वह फोन करके भी अधिकारी को बता चुके हैं, लेकिन फिर भी कार्रवाई नहीं हुई।

केस 3-

नथमलपुर के रहने वाले आरएस जायसवाल ने 26720 पंजीयन नंबर पर नगर निगम में पथ प्रकाश की समस्या रजिस्टर्ड कराई। 11 नवंबर को कंप्लेन रजिस्टर हुआ लेकिन स्ट्रीट लाइट अभी तक सही नहीं की गई। दो गलियों में दिन में भी स्ट्रीट लाइट दिन में भी जल रही है, जबकि एक गली में रात में भी नहीं जलती। इसी को सही करने के लिए आरएस जायसवाल ने कंप्लेन किया था।

आप भी कर सकते हैं कंप्लेन

सबसे पहले आपको अपने स्मार्ट फोन में गूगल प्ले स्टोर से GORAKHPUR municipal corporation एप डाउनलोड करना होगा। इसमें आप अपनी शिकायत लिख सकते हैं। आपको कंप्लेन नंबर मिल जाएगा। शिकायत विकल्प में नालों की सफाई, खराब स्ट्रीट लाइट, टैक्स, अतिक्रमण समेत कुल नौ विकल्प आएंगे। इनमें से किसी एक को चुनने के बाद नाम, मकान नंबर, क्षेत्र, मोबाइल नंबर अंकित कर अपनी बात कहेंगे। यही नहीं संबंधित प्रॉब्लम की फोटो भी भेजने का ऑप्शन भी एप में है। कंप्लेन रजिस्टर होने के बाद आपके मोबाइल पर कंफर्मेशन एसएमएस आ जाएगा।

फोन से भी कर सकते हैं कंप्लेन

इस ऐप के साथ ही कॉल कर भी आप अपनी कंप्लेन रजिस्टर करा सकते हैं। शिकायत के लिए 7607003692 पर कॉल करें।

तीन माह में ही लग गया शिकायतों का ढे़र

माह टोटल कंप्लेन निस्तारित अनिस्तारित

सितंबर माह 649 532 117

अक्टूबर 750 561 189

नवंबर 460 191 269

नवंबर की स्थिति

विभाग टोटल कंप्लेन निस्तारित

स्वास्थ्य विभाग 238 65 171

निर्माण विभाग 25 1 24

जलकल 75 27 48

पथ प्रकाश 120 74 46

वर्जन