- वेबसाइट में ऑनलाइन वर्किग में प्रॉब्लम से कंज्यूमर्स परेशान

- सबसे ज्यादा क्रोम और मोजेला पर आ रही प्रॉब्लम

- यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए एनआईसी बदलेगा तकनीक

LUCKNOW: नगर निगम में ऑनलाइन काम करने का दावा फेल होता नजर आ रहा है। कहने को नगर निगम की वेबसाइट में ऑनलाइन वर्किग का एप्स है, लेकिन उसकी हकीकत यह है कि वर्किग में कंज्यूमर्स को काफी दिक्कतों का सामान करना पड़ रहा है। फिर चाहे वह ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा करना हो या फिर अन्य काम। इसके पीछे की वजह यह है कि समय के साथ तकनीकें तो बदल गई। मगर नगर निगम का सॉफ्टवेयर नहीं बदला। लगातार मिल रही शिकायत के बाद अब नगर निगम भी मान रहा है कि सॉफ्टवेयर में टेक्निकल प्रॉब्लम है।

दस साल पुराना है सॉफ्टवेयर

नगर निगम को ऑनलाइन ख्00ब् में किया गया था। एनआईसी ने पूरे सिस्टम को ऑनलाइन किया था। सॉफ्टवेयर को डेवलप कर रन कराया था। दस साल बीतने के बाद अब इंटरनेट यूजर्स क्रोम और मोजेला में वर्क करते हैं, जबकि क्रोम और मोजेला में नगर निगम का सॉफ्टवेयर रन नहीं करता है। एरर आने से कई बार ऑनलाइन वर्किग ठप्प हो जा रही है। ऐसे में यूजर्स इस वेबसाइट से फ्रेंडली नहीं हो पा रहे हैं।

आउट ऑफ सिस्टम

नगर निगम की वेबसाइट एक्सप्रोरल में वर्क करता है जबकि यह सिस्टम काफी पुराना हो गया है। बदलते समय के साथ बहुत कम लोग एक्सप्रोरल में वर्क करते हैं। ज्यादातर लोग क्रोम और मोजेला पर वर्किग कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें नगर निगम की वेबसाइट पर ऑनलाइन वर्किग में प्रॉब्लम फेस करनी पड़ रही है।

एक महीने में बदल सकता है सिस्टम

ऑनलाइन वर्किग में मिल रही शिकायत के बाद नगर निगम भी गंभीर हुआ है। अपर नगर आयुक्त पीके श्रीवास्तव ने बताया कि वेबसाइड पर वर्क किया जा रहा है। नया सॉफ्टवेयर तैयार कराया जा रहा है ताकि यूजर फ्रेंडली हो सकें। इसमें करीब एक महीने का समय लगेगा। जल्द ही नगर निगम की वेबसाइट पर सॉफ्टवेयर बदला मिलेगा। यही नहीं कुछ और चीजों को भी वेबसाइट से जोड़ा जाएगा।

नगर निगम के सॉफ्टवेयर को एनआईसी ने बनाया है। ख्00ब् से वेबसाइट रन कर रही है। तकनीक बदलने से ऑनलाइन प्रॉब्लम आ रही है। इसके लिये सॉफ्टवेयर पर काम चल रहा है। एक महीने के भीतर नए सॉफ्टवेयर बन जायेगा ताकि कंज्यूमर्स फ्रेंडली यूजर हो सकें।

-पीके श्रीवास्तव

अपर नगर आयुक्त