जेल में कैदी मनाएंगे हर्षोल्लास के साथ दिवाली

जेल में संगीत की धुनों पर सेलिब्रेट होगी दिवाली

आगरा। दीपावली के दिये से हर दिल में हो रोशनी जहां न पहुंच सकें सूरज की किरणें, वहां पहुंचकर करें इस दीपावली की रोशनीकुछ इसी थीम के साथ 'हम' संस्था ने सेंट्रल जेल में बंद कैदियों के साथ दीपावली मनाने का फैसला लिया है।

कैदियों का भविष्य हो अच्छा

हम संस्था के संस्थापक विक्रम शुक्ला का कहना है कैदी भी इंसान हैं। हम लोगों को उनके अच्छे भविष्य की कामना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संस्था 2013 से बराबर जेल में कैद कैदियों के लिए कार्य कर रही है। इस बार की दीवाली संस्था के पदाधिकारी जेल में कैदियों के साथ मनाएंगे। जिसमें वह गानों के साथ-साथ खूब इंज्वाय करेंगे।

इनकी रहेगी सपोर्ट

हम संस्था की ओर से अमित खत्री, डॉ। गुलशन, जितेन्द्र महेश्वरी, जेपी ओवराय, विजय सक्सैना, मनीषा खत्री, मृदुला गुप्ता, अंबालिका चौहान, राजेश चौहान आदि लोग इस कार्य में सहयोग करेगें।