- पाक श्रद्धालुओं ने यमुनोत्री में मां यमुना के किये दर्शन

- आज गंगोत्री पहुंचेगा पाकिस्तानी श्रद्धालुओं का दल

UTTARKASHI: चारधाम की यात्रा पर आए क्भ्0 पाकिस्तानी श्रद्धालुओं का दल गुरुवार को यमुनोत्री पहुंचा। यहां दल के सदस्यों ने मां यमुना के दर्शन किए। शुक्रवार को दल गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए पहुंचेगा। यमुनोत्री धाम में पाकिस्तान से आए श्रद्धालुओं ने विधि- विधान के साथ पूजा-अर्चना की।

दल में शामिल क्भ्0 सदस्य

पाकिस्तान, ¨सध प्रांत के गोटकी जिले से क्भ्0 हिन्दू यात्रियों का दल क्भ् दिन पहले उदयपुर (राजस्थान) के सदाणि दरबार पहुंचा था। वहां से यह दल आगरा और फिर मंगलवार को हरिद्वार पहुंचा। बुधवार शाम यात्री चारधाम यात्रा के क्रम में बड़कोट पहुंचे। यहां से गुरुवार सुबह सड़क मार्ग से जानकी चट्टी और फिर पांच किलोमीटर की पैदल यात्रा कर यमुनोत्री धाम पहुंचे। दल में शामिल ख्ख् वर्षीय प्रियंका हुरेरा ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए उन्होंने काफी समय पूर्व वीजा के लिए अप्लाई किया था। इस बार वीजा मिला तो क्भ्0 पाकिस्तानी हिन्दू चारधाम यात्रा पर आए हैं। पाकिस्तानी श्रद्धालुओं ने कहा कि भारत-पाकिस्तान को एक मंच पर आकर परस्पर दोस्ती बढ़ानी चाहिए, ताकि दोनों मुल्कों के बीच सौहार्द बना रहे। यमुनोत्री धाम के रावल पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि पाकिस्तान से आए हिन्दू यात्रियों ने मां यमुना के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा अर्चना की। शुक्रवार को पाक श्रद्धालुओं का दल गंगोत्री पहुंचकर मत्था टेकेगा।