पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने दी परमाणु युद्ध की धमकी
कश्मीर को लेकर बौखलाया पाकिस्तान अब फिर से परमाणु युद्ध की धमकी दे रहा है। पाक सरकार के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नासेर खान जंजुआ ने कहा है कि दक्षिण एशिया में अभी जो हालात हैं उससे परमाणु युद्ध की पूरी संभावना है। पाक एनएसए का कहना है कि अब अमेरिका भारत की जुबान बोल रहा है। जंजुआ की यह धमकी पाकिस्तान में घुस कर आतंकियों के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई की बात पर सामने आई है। जंजुआ का कहना था कि आतंक की लड़ाई में पाकिस्तान की नीयत साफ है और उसकी कोशिश है कि पाकिस्तान से आतंवाद का सफाया हो।
भारत की ओर से मुंबई जैसे बड़े हमले की प्रतिक्रिया पर पाक छोड़ सकता परमाणु बम
उत्तर कोरिया की अमेरिका को लगातार परमाणु युद्ध की ललकार
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन लगातार मिसाइल परीक्षण करते हुए अमेरिका को धमका रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और किम के वाकयुद्ध को देखते हुए रूस के राष्ट्रपति ने दोनों को सलाह दी थी कि बच्चों की तरह लड़ना बंद करें। इधर संयुक्त राष्ट्र संघ की पाबंदियों के बावजूद उत्तर कोरिया ने कई परमाणु परीक्षण किए। इससे उसके पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया और जापान तनाव में हैं। अभी हाल ही में उत्तर कोरिया ने इंटर कॉन्टीनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। साथ ही उसने अमेरिका को धमकी दे डाली कि वह अमेरिका के किसी भी इलाके में एक झटके के भीतर तबाही मचा सकता है।
'कोरिया-सीरिया' पर महाशक्तियां आमने-सामने, परमाणु हमले से बचाव के 10 उपाय
दुनिया के कुल 9 देशों के पास एटम बम
घोषित रूप से परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्रों की संख्या 8 है लेकिन एक देश ऐसा भी है जिसके पास परमाणु बम है लेकिन उसने कभी इसकी घोषणा नहीं की है। दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु बम रूस के पास है। उसके पास कुल 7000 परमाणु बम है जिसमें से 1950 को उसने तैनात कर रखा है। इसके अलावा अमेरिका के पास 6800, फ्रांस के पास 300, चीन के पास 270, यूनाइडेट किंगडम के पास 215, पाकिस्तान के पास 130, भारत के पास 120 और उत्तर कोरिया के पास परमाणु बम है। उत्तर कोरिया के पास कितने परमाणु बम है इसकी संख्या ज्ञात नहीं है। माना जाता है कि इजराइल के पास 60 से 400 के करीब परमाणु बम हो सकते हैं।
अगर परमाणु हमला हुआ तो आप कैसे बचेंगे?
दुश्मन देश नंबर वन - उत्तर कोरिया और अमेरिका
अमेरिका और उत्तर कोरिया दोनों राष्ट्र परमाणु शक्ति संपन्न हैं। द्वितीय विश्व युद्ध में अमेरिका जापान पर दो परमाणु बम गिरा कर तबाही मचा चुका है। इस बार उत्तर कोरिया उसे बार-बार परमाणु हमले के लिए उकसा रहा है। इससे एशिया में परमाणु युद्ध का खतरा मंडरा चुका है। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है। यहां तक रूस और चीन जो उसे समर्थन देते आए हैं उनकी बातें भी वह अनसुनी कर चुका है। ऐसे में कब तक अमेरिका धैर्य बनाए रख सकता है कहा नहीं जा सकता। हालांकि अमेरिका पहले परमाणु हमले की बात नहीं करता। इस युद्ध से सबसे ज्यादा दक्षिण कोरिया और जापान के लोग दहशत में है।
129 देशों ने माना, परमाणु हथियार को किया जाए बैन
दुश्मन देश नंबर दो - भारत और पाकिस्तान
दोनों देश 1947 में बंटवारे के बाद से ही एकदूसरे के जानी दुश्मन बने हुए हैं। कश्मीर को लेकर पाकिस्तान शुरू से ही बौखलाया हुआ है। वह भारत के साथ कई लड़ाइयां लड़ कर हार चुका है। यहां तक कि अपने देश के दो टुकड़े भी कर चुका। इसके बावजूद उसे अक्ल नहीं आ रही और वह अपने देश की धरती से आतंकियों को प्रशिक्षित करके भारत के साथ अपरोक्ष रूप से युद्ध लड़ रहा है। जब भी कोई देश उसे आतंक से बाज आने को कहता है तो वह परमाणु बम की धौंस दिखाता रहता है। इस बार अमेरिका ने उसे आतंवाद के खिलाफ एक्शन लेने को कहा तो उसने दक्षिण एशिया में परमाणु यद्ध की धमकी दे डाली। अमेरिकी खुफिया एजेंसी पहले ही आगाह कर चुकी है कि पाकिस्तान में परमाणु बम सुरक्षित नहीं है और कभी भी आतंकियों के हाथ आ सकते हैं।
अंतरिक्ष यात्री का दावा एलियन रोकना चाहते हैं अमेरिका और रूस में परमाणु युद्ध
International News inextlive from World News Desk