आंखों के स्टंट से बटोर रहा है सुर्खियां

पाकिस्तान का एक लड़का इंटरनेट पर अपनी आंखों को लेकर सुर्खियों में छाया हुआ है। वजह है कि ये जनाब शक्ती कपूर के वंश के हैं और इन्हें भी क्राइम मास्टर गोगो की तरह आंखों से गोटियां खेलने की आदत है। इस लड़के का नाम अहमद अली है। ये पाकिस्तानी लड़का अपनी आंखों की खूबसूरती के लिए नहीं बल्कि अपनी आंखों से करने वाले इस स्टंट को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है। पाकिस्तान का यह 14 साल का लड़का मेंढक की तरह अपनी आंखें बाहर निकाल लेता है।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस में आना चाहता है अली

इंटरनेट पर शोहरत पाने के बाद अहमद अली अपने इस कारनामे से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस में अपना नाम दर्ज कराना चाहता है। इस अजीबो-गरीब कारनामे में वह अपनी आंखों को करीब 10 मिनट तक के लिए कोटरों से बाहर निकाल सकता है। एक समाचार पत्र के अनुसार अहमद का कहना है कि पिछले कुछ सालों से वह ऐसा कर रहा है। एक बार अचानक से उसने अपनी आंखें छुई और वे बाहर आ गईं। मुझे लगा कि मैंने अपनी आंखों को नुकसान पहुंचा लिया है। बाद में एहसास हुआ कि इससे मेरी आंखों को कोई खतरा नहीं है। जिसके बाद मैंने आंखों से स्टंट करना शुरु कर दिया है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk