-कपसेठी में पंचायत ने चार साल से अलग रह रहे पति-पत्नी को मिलाया

-मैराथन पंचायत से दोनों के परिवारों में लौटी खुशी

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

गांव, जाति की पंचायत का नाम सुनते ही आपके सामने उनकी अच्छी छवि नहीं आती है। लेकिन इस खबर को पढ़ने के बाद सोच बदल जाएगी। कपसेठी थाना एरिया के दौलतिया गांव के पंचायत भवन पर मंगलवार को हुई मैराथन पंचायत में पिछले चार सालों से अलग रह रहे पति और पत्‍‌नी को फिर से एक कर दिया गया। पंचायत के फैसले के बाद मायके में रह रही विवाहिता अपने ससुराल रवाना हुई। ससुराल वालों ने बैंड बाजा के साथ बहू का स्वागत किया।

वक्त के साथ बढ़ी दूरी

दौलतिया गांव की अंजू देवी की शादी पांच साल पहले लेढूपुर अनेई बाजार में रहने वाले अशोक से हुई थी। शादी के सात महीने बाद ही पति-पत्नी में अनबन हो गई। नाराज होकर विवाहिता मायके आ गयी। वक्त बीतने के साथ दोनों परिवारों के बीच दूरी भी बढ़ती गई। इस दौरान कुछ एकबार मेलजोल की कोशिश हुई लेकिन सफलता नहीं मिली।

आखिर कोशिश लायी रंग

कुछ दिनों पहले दौलतिया गांव के प्रधान विनय सिंह और शादी में अहम भूमिका निभाने वाले कंधिया निवासी घुरहू राम ने पति-पत्नी को मिलाने की एक बार कोशिश फिर शुरू की। दोनों परिवार के बुजुर्गो से बातचीत की गई। सभी पंचायत में अपनी-अपनी बात रखने को राजी हो गए। मंगलवार को दोनों पक्ष दौलतियां गांव के पंचायत भवन मे जुटा। सुबह शुरू हुई पंचायत दोपहर तक चली। दोनों परिवारों की राय से पति और पत्‍‌नी ने भी एकांत में बात की। अंत में सुखद परिणाम सामने आया। दोनों एक साथ रहने को तैयार हो गए। उनकी मंशा को जानने के बाद पंचायत ने फैसला सुनाया जिसे दोनों पक्षों ने मान लिया। सभी गिले-शिकवे दूर करते हुए दोनों पक्षों के लोग गले मिले और विवाहिता को ससुराल भेज दिया गया।