- प्रधान पद के 134 और पंचायत सदस्य के 1690 पदों के लिए मतदान

LUCKNOW: पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को माल और मलिहाबाद में ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्य के लिए वोट डाले जाएंगे। दोनों ही ब्लाकों को मिलाकर प्रधान के 134 और पंचायत सदस्य के 1690 पद हैं। दोनों ब्लॉकों में 273540 वोटर हैं। इनमें 142406 पुरुष और 131134 महिला मतदाता हैं।

मलिहाबाद में प्रधान के लिए 914 मैदान में

मलिहाबाद ब्लॉक में प्रधान के 67 और पंचायत सदस्य के 845 पदों के लिए मतदान होगा। ब्लॉक में कुल 140225 मतदाता हैं। इनमें 73371 पुरुष और 66854 महिला वोटर हैं। वोटिंग के लिए 82 मतदान केंद्रों पर 195 मतदेय स्थल बनाए गण् हैं। जबकि माल की बात करें तो यहां भी प्रधान के 67 और पंचायत सदस्य के 845 पदों के लिए मतदान होगा। ब्लॉक में कुल 133315 मतदाता हैं। इनमें 69035 पुरुष और 64280 महिला वोटर हैं। वोटिंग के लिए 75 मतदान केन्द्गों पर 177 मतदेय स्थल बनाये गये हैं। दोनों ब्लॉकों में ग्राम प्रधान पद के लिए 914 और पंचायत सदस्य पद के लिए 2718 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

पीएसी के घेरे में केंद्र

ग्राम प्रधान चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के पुलिस-प्रशासन ने भी कमर कस ली है। दोनों ब्लॉकों में संवेदनशील-अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों पर वोटिंग पीएसी फोर्स केसुरक्षा घेरे में होगी। वीडियो कैमरे की पैनी नजर हर एक मतदाता पर होगी। मतदान के दौरान शांति भंग का प्रयास करने वालों से निपटने के लिए राजधानी पुलिस को भी सतर्क किया गया है। मतदान के दौरान सुरक्षा के लिए एएसपीए एसआईए हेड कांस्टेबल के साथ होमगार्ड और चौकीदारों को तैनात किया गया है।

माल में 38, मलिहाबाद में 51 पर एफआईआर

माल और मलिहाबाद ब्लॉकों में मतदान के लिए पोलिंग पार्टी सोमवार को रवाना कर दी गयी। जिलाधिकारी राज शेखर ने दोनों ब्लॉकों के लिए पार्टी को रवाना किया। डीएम ने बताया कि इस दौरान माल ब्लॉक वाली पार्टी से 38 और बीकेटी की पार्टी से 51 चुनाव कर्मी नदारद रहे। जिलाधिकारी ने सख्ती बरतते हुये सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। एडीएम प्रशासन राजेश पांडेय ने बताया कि डीएम के निर्देश के बाद सभी के खिलाफ संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।