-हड़ताल के समर्थन में आए सभी पारा टीचर

-झारखंड परियोजना परिषद कर्मी संघ ने दिया समर्थन

-बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर पड़ रहा है असर

JAMSHEDPUR: झारखंड राज्य सहयोगी शिक्षक, शिक्षामित्र, पारा शिक्षक संघ समन्वय समिति के आह्वान पर जमशेदपुर वन एवं टू के पारा शिक्षकों की अनिश्चित कालीन हड़ताल के दूसरे दिन भी जारी रहा। हड़ताल के दूसरे दिन सभी जिले के लगभग सभी पारा टीचर शामिल हो गए हैं। बुधवार को पारा शिक्षक साकची आम बगान में सुबह के 9 बजे से दोपहर के क् बजे तक धरने पर बैठे। पारा शिक्षकों की हड़ताल के कारण जमशेदपुर वन एवं टू शैक्षणिक क्षेत्र के फ्9ब् नव प्राथमिक, प्राथमिक, उत्क्रमित प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में पठन-पाठन प्रभावित हुआ है। धरना स्थल पर लगभग फ्भ्0 पारा शिक्षकों ने आंदोलन का समर्थन लिखित रूप से किया है।

टूट रही है उम्मीद

समिति के जिला सलाहकार बिरसा हेंब्रम ने कहा कि झारखंड की स्थापना जिस उद्देश्य से हुई थी, उसके अनुसार अब तक कोई कार्य नहीं हुआ। शिक्षा के क्षेत्र में भी यहां के शिक्षक-शिक्षिकाएं लगातार दस वर्षो से आंदोलन करते आ रहे हैं। लेकिन समस्या जस की तस है। उम्मीद थी कि भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार पारा शिक्षकों की बातों को सुनेगी। मगर यह उम्मीद भी टूटती नजर आ रही है। इस हड़ताल का समर्थन झारखंड परियोजना परिषद कर्मी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजीव शरण ने भी किया है। धरना में संघ के जिलाध्यक्ष सुमित कुमार तिवारी, संयोजक, कमलेश राय, अरुण कुमार, प्रीतेश खलको ने भी अपनी बातें रखी।