- बस से शहर आने वालों को घूमने के लिए फ्री में मिलेगी साइकिल

- पैसेंजर्स को टिकट दिखाने के साथ ही जमा करने होंगे आईडी प्रूफ

BAREILLY:

परिवहन निगम पैसेंजर्स को अब साइकिल से सफर कराएगा। यह पढ़कर आप जरूर चौंक गए होंगे, लेकिन यह बात सौ आना सच है। बसों में पैसेंजर्स की संख्या बढ़ाने के लिए निगम प्रबंधन ने अट्रैक्टिव प्लान तैयार किया है, जिसके तहत पैसेंजर्स को शहर में कहीं भी आने-जाने के लिए फ्री में साइकिल अवेलबल होगी।

दोनों बस स्टेशन पर व्यवस्था

परिवहन निगम के वर्कशॉप मैनेजर राज नारायण वर्मा ने बताया कि, नॉवेल्टी और सेटेलाइट बस स्टेशन पर साइकिल स्टैंड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। मई फ‌र्स्ट वीक से यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। स्टार्टिग में नॉवेल्टी बस स्टेशन पर क्0 साइकिल होगी। उसके बाद साइकिल की संख्या आवश्यकता के हिसाब से बढ़ायी जाएगी। इस सर्विस के बदले पैसेंजर्स को एक रुपए भी चार्ज नहीं देने होंगे। साइकिल किसको दी जा रही है या नहीं इस बात का बकायदा रजिस्टर मेंटेन होगा। इसके लिए परिवहन निगम साइकिल स्टैंड पर कर्मचारियों की नियुक्ति करेगा।

टिकट होना जरूरी

निगम की साइकिल सर्विस का लाभ उठाने के लिए पैसेंजर्स के पास निगम का टिकट होना जरूरी है। साइकिल उन्हीं लोगों को दी जाएगी जिनके पास बस का टिकट होगा। बस के जरिए बरेली आने वाले पैसेंजर्स को साइकिल स्टैंड पर जाकर अपने टिकट दिखाने होंगे और शाम तक अपने काम पूरा कर साइकिल को जमा कर देना होगा।

एड्रेस प्रूफ से मिलेगी साइकिल

साइकिल लेने के लिए पैसेंजर्स के पास एड्रेस प्रूफ होना चाहिए। पैसेंजर्स से पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, कंपनी का आईडेंटी कार्ड, किसी भी बैंक का पासबुक जमा करवाने के बाद ही पैसेंजर्स को साइकिल हैंडओवर किया जाएगा।

पॉल्यूशन फ्री होगा शहर

परिवहन निगम की साइकिल सर्विस से डबल बेनिफिट होने जाआम पब्लिक की जेब से लेकर एनवॉयरंमेंट को भी मिलेगा। रूरल एरियाज से शहर आने वाले लोगों को आटो व रिक्शा के किराया पर काफी रुपया खर्च करना पड़ता है। फ्री में साइकिल मिलने की सुविधा से वह किराया के खर्च से बच जाएंगे। बड़ी संख्या में लोग साइकिल से चलेंगे तो फिर एनवॉयरंमेंट को फायदा पहुंचना भी स्वाभाविक है।

बस स्टेशन पर नई साइकिल की व्यवस्था की जा रही है। इस सर्विस के बदले पैसेंजर्स से कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। जिस दिन का टिकट रहेगा सिर्फ उसी दिन के लिए पैसेंजर्स को साइकिल दी जाएगी।

एसके शर्मा, आरएम, परिवहन निगम बरेली