JAMSHEDPUR: परसुडीह में ख्क् जून की दोपहर युवती के साथ हुए गैंग रेप में पुलिस ने छह आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। इसमें एक बालिग और पांच नाबालिग शामिल हैं। परसुडीह पुलिस ने गदड़ा निवासी रामराय हेम्ब्रम व पांच नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी विमल कुमार ने जुगसलाई थाना में बताया कि युवती शौच करने के लिए जा रही थी। रास्ते में रामराय हेम्ब्रम ने युवती को पकड़ लिया और उसका मुंह दबाकर झाडि़यों की ओर ले गये और उसके साथ रेप किया। पीडि़ता ने रामराय हेम्ब्रम व पांच नाबालिग के खिलाफ रेप की प्राथमिकी परसुडीह थाना में दर्ज कराई है। इसके बाद तीन नाबालिगों ने बारी-बारी से उसे अपनी हवस का शिकार बनाया, जबकि दो नाबालिगों ने रेप करने में सहयोग किया। रेप के बाद आरोपी ने पीडि़ता को किसी को यह मामला बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन पीडि़ता को थाने लेकर पहुंचे और मामले की जानकारी दी।

नाबालिग करता था प्यार

पुलिस ने बताया कि क्फ् साल का एक नाबालिग पीडि़ता से प्यार करता था। कुछ महीने पहले कुछ विवाद के बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद क्भ् साल के एक किशोर ने पीडि़ता को अपने प्यार में फांस लिया। दोनों मिलने-जुलने लगे। पीडि़ता की सूचना पर क्भ् वर्षीय किशोर वहां पहुंचा। उसने पहले से ही अपने दोस्तों को वहां मौजूद रहने के लिए कह दिया था। पीडि़ता को देखकर रामराय हेम्ब्रम ने सबसे पहले पीडि़ता को दबोचा और रेप किया।