आगरा। थाना रकाबगंज पुलिस ने 26 सितंबर को विक्टोरिया पार्क के पास से मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को पकड़ा था। बदमाश एक कार चोरी कर ले जा रहे थे। रास्ते में पुलिस के टोकने पर भागे थे। इस मामले में एक और बात निकल कर आई है कि बदमाश जिस कार में थे उसमें पाटर््स चोरी के लगे थे। पीडि़त गुरुवार को थाने पहुंचा था।

पुत्रवधू की हुई थी तबियत खराब

आवास विकास सेक्टर-6 निवासी कम्मोद सिंह त्यागी मूल रूप से सैंया के गांव सोहरा के रहने वाले हैं। 16 सितंबर रात दो बजे परिवार उठा तो कार बाहर नहीं खड़ी थी। उन्होने तलाश की, लेकिन कार नहीं मिली। सुबह पुलिस को सूचना दी। पता चला कि उनकी कार हाईवे स्थित एक आश्रम के पास खड़ी है। वह मौके पर पहुंच गए। उन्होने देखा कि कार के अगले पहिए निकले हुए थे। डेस बोर्ड, एसी, म्यूजिक सिस्टम, बैटरी, जैक रिंच, प्लास-पाना गायब था। बीते दिनों चोरों के पास से मुठभेड़ में स्कार्पियो मिली। पीडि़त कम्मोद सिंह थाने पहुंचे तो कार में अगले पहिए उनकी गाड़ी के थे। उन्होने पहियों को पहचान लिया। उनका अन्य सामान भी मिल गया। पीडि़त के मुताबिक सीसीटीवी में चार लोग कार में व दो बाइक पर दिखाई दे रहे हैं। 2010 में उनकी बोलेरो कार चोरी हुई थी, तब उन्होने सीसीटीवी कैमरे लगाए थे।