- निकली भव्य शोभायात्रा, मनाया गया जन्मोत्सव

ड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

भगवान परशुराम जयंती पर शुक्रवार को शहर में कई आयोजन हुए। इस क्रम में ब्राह्मण विकास संघ की ओर से विशाल शोभायात्रा निकाली गयी। सुबह करीब सात बजे रथयात्रा से शुरू हुई शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। शोभायात्रा कई रास्तों से होती हुई दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ पहुंचकर खत्म हुई। कार्यक्रम में मुख्य रुप से पं सचिन मिश्र, पं धर्मेन्द्र त्रिपाठी, पं मुकेश पाठक आदि लोग मौजूद थे। इसके अलावा अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की ओर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन नाटी इमली में किया गया। कार्यक्रम में पं प्रेम शंकर मिश्रा और पं ऋषि कुमार दीक्षित ने भगवान परशुराम के जीवन और संस्था के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। प्रदेश सरकार की ओर से परशुराम जयंती पर उनको महापुरुष कहकर सार्वजनिक अवकाश को कैंसिल किए जाने पर नाराजगी जताई और कहा कि परशुराम कोई महापुरुष नहीं बल्कि भगवान हैं। कार्यक्रम का संचालन पं प्रशांत त्रिपाठी ने किया। इस दौरान पं मनीष कुमार शर्मा, पं वत्सल दावे, पं हिमांशु मिश्रा और अनिरुद्ध कुमार तिवारी मौजूद रहे। काशी शंखनाद समिति की ओर से भी संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया।