जंक्शन पर काम नहीं कर रही दो वाटर वेंडिंग मशीन

ALLAHABAD: मौसम का पारा चढ़ते ही ट्रेनों में सफर करना मुश्किल हो गया है। रेलवे की व्यवस्था और इलाहाबाद जंक्शन पर वाटर वेंडिंग मशीन लगाने के बाद भी पैसेंजर्स को गर्म पानी पीना पड़ रहा है। क्योंकि दस प्लेटफार्म वाले जंक्शन पर मशीनों की संख्या केवल छह है। जबकि आठ से अधिक मशीन होने चाहिए।

छिवकी में लगी केवल तीन मशीन

स्टेशन पर पैसेंजर्स को सस्ते में ठंडा पानी पिलाने के लिए एक साल पहले वाटर वेंडिंग मशीन लगाया गया। लेकिन साल भर बाद भी रेलवे इलाहाबाद जंक्शन और छिवकी में जरूरत के मुताबिक वाटर वेंडिंग मशीन नहीं लगा सका है। इलाहाबाद जंक्शन पर आठ और छिवकी में छह मशीनें लगानी थी। लेकिन साल भर बाद जंक्शन पर छह और छिवकी में केवल तीन मशीन ही लग सकी है। इसका फायदा उठाकर स्टेशनों पर वेंडर मनमाने दामों पर पानी बेच रहे हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए पिछले साल स्टेशन पर वाटर वेंडिंग लगाने की घोषणा हुई। इलाहाबाद जंक्शन पर आठ और छिवकी में छह मशीनें जून 2016 तक शुरू कर देना था। लेकिन यह टार्गेट सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहा।

कुछ मशीनें लग चुकी हैं। अन्य मशीनों के लगाने का काम जारी है। जल्द ही उन्हें भी शुरू करा दिया जाएगा।

अमित मालवीय, पीआरओ रेलवे