- लगातार दूसरे वर्ष सबसे अधिक पासपोर्ट बनाने में आगे

- फॉरेन मिनिस्ट्री ने अधिकारियों को दी बधाई

BAREILLY:

पासपोर्ट ऑफिस पब्लिक को हवाई सफर कराने में सबसे आगे है। आफिस के अधिकारियों को यह तमगा लगातार दूसरी साल मिला है। देश में सबसे अधिक पासपोर्ट बनाने पर बरेली पासपोर्ट सेवा केंद्र को फॉरेन मिनिस्ट्री ने शाबाशी दी है।

एक लाख से ज्यादा किए इश्यू

इस साल जुलाई तक की बात करें तो, बरेली पासपोर्ट ऑफिस ने 1,02,103 लोगों को पासपोर्ट जारी किए हैं। जबकि, पिछले साल पूरे साल का आंकड़ा 97,000 था। खास बात यह है कि इस साल 7 महीने में ही एक लाख से अधिक लोगों ने पासपोर्ट बनवा लिए हैं। यह आंकड़ा साल के कंपलिट होने तक अभी और बढे़गा। अधिकारियों का कहना है कि, साल पूरा होते-होते करीब 1,50,000 लोगों को पासपोर्ट जारी हो जाने की उम्मीद है। डिपार्टमेंट का हर महीने 10 हजार से अधिक लोगों को पासपोर्ट जारी किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। ताकि, अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।

दो हजार से अधिक पीसीसी

बरेली पासपोर्ट डिपार्टमेंट से टोटल 13 डिस्ट्रिक्ट जुड़े हुए है। इनमें से बरेली डिस्ट्रिक्ट और बिजनौर डिस्ट्रिक्ट के लोगों ने सबसे अधिक पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया था। पासपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल की चल रही आवेदन की पेंडेंसी भी इस साल खत्म हुई है। हर समय दो हजार से अधिक पेंडिंग रहने वाले आवेदन शून्य पर आ गए है। जिसके कारण बरेली ऑफिस से हर महीने 10 हजार से अधिक पासपोर्ट जारी कर पाना संभव हो पाया है। इस साल अभी तक 2080 लोगों को पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट (पीसीसी) भी जारी की जा चुकी है। जबकि, एक लोग ने अपने पासपोर्ट को सरेंडर किया है।

अभी तक सबसे अधिक पासपोर्ट बरेली से जारी हुए हैं। लास्ट ईयर भी बरेली देश के 38 ऑफिस में सबसे आगे था। सबसे अधिक पासपोर्ट जारी करने पर मिनिस्ट्री ने बधाई दी है।

राम सिंह, पासपोर्ट अधिकारी