- 31 डिग्री सेल्सियस पहुंचा भागलपुर का अधिकतम तापमान

अधिकतम तापमान 30 डिग्री

सोमवार को भागलपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को बिहार के अधिकांश शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री या इससे अधिक पहुंच सकता है। मौसम विभाग द्वारा जारी साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार 25 फरवरी तक औरंगाबाद, गया, पटना, मुजफरपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।

23 तक कोई परिवर्तन नहीं

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 23 फरवरी तक राजधानी और आसपास के क्षेत्र में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री और न्यूनतम 13.2 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भागलपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा। गया का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री और न्यूनतम 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।