- कोलकाता के रास्ते आया था भारत

- मुंबई के बाद मधुबनी में रहा तीन महीने

- खजौली की सरपंच और बेटे ने की मदद

PATNA : वो रहनेवाला तो बांग्लादेश का है लेकिन पुलिस जब तक कुछ समझ पाती वो भारत का नागरिक बन चुका था और विदेश भागने की तैयारी में था। उसके इस काम में साथ दिया था मधुबनी जिले के खजौली की सरपंच व उसके बेटे ने। फिलहाल उस शख्स की चालाकी काम नहीं आई और अब वह सलाखों के पीछे है।

मिली जानकारी के मुताबिक मधुबनी जिले के खजौली की सरपंच उषा देवी व उसके बेटे दीपक कुमार चौधरी ने बांग्लादेशी शख्स अहमेद अल फहाद का फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनवा दिया था। वह विदेश जाने की तैयारी में था। इसके लिए फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनाने के लिए पटना ऑफिस में अर्जी भी दे रखी थी। उसका यह सपना साकार हो पाता कि उससे पहले ही शास्त्रीनगर थाने की पुलिस ने इसे पासपोर्ट ऑफिस से धर दबोचा। बताया जाता है कि फहाद बांग्लादेश के मेमन सिंह जिले के तहत बमनाखाली इलाके का रहने वाला है।

- कोलकाता से गया मुंबई

थाने लाकर एसएचओ विरेन्द्र यादव ने फहाद से पूछताछ की। उसने जो बताया उसे जानकर पुलिस के भी कान खड़े हो गए। कहा कि कुछ महीने पहले ही कोलकाता के रास्ते भारत में घुसा था। इसके बाद वो सीधे मुंबई चला गया। जहां ख्0-ख्भ् दिनों तक एक होटल में रहा। मुंबई में ही मधुबनी के दीपक कुमार चौधरी से मुलाकात हुई।

- फ् महीने रहा सरपंच के घर

अहमेद को लेकर दीपक मुंबई से मधुबनी आ गया और तीन महीने तक उसे घर में रखा। फिर अपनी सरपंच मां की मदद से फहाद का गांव के ही वार्ड नंबर -ख् का फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र बनवा दिया।

- बन गया आधार कार्ड

फर्जी तरीके से आवासीय प्रमाण पत्र बन चुका था। अब पासपोर्ट के लिए आधार कार्ड की जरूरत थी। फर्जी पेपर और पैरवी के जरिए दीपक ने आधार कार्ड भी बनवा डाला। जिस पर सरपंच का मोबाइल नंबर 79000क्फ्भ्ख्0 भी लिखा हुआ हुआ है। दूसरी तरफ आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसी ने भी बड़ी लापरवाही बरती। उसने किसी भी पेपर की जांच नहीं की।

- पासपोर्ट के लिए भी की मदद

आधार बनकर आने के तुरंत बाद दीपक ने पासपोर्ट के लिए अप्लाई करवा दिया था। उसके इस काम में दीपक के ही गांव के रहने वाले हुकूमलाल चौधरी और रामरतन चौधरी ने मदद की। इन दोनों का नाम अप्लाई किए गए फॉर्म पर भी है।

- मदद करने वाले जाएंगे जेल

पुलिस की मानें तो इस मामले में सरपंच उषा देवी, इसके बेटे दीपक कुमार चौधरी, मदद करने वाले हुकुमलाल चौधरी, रामरतन चौधरी और आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

---------- कोट

मामला काफी गंभीर है। पूरी गंभीरता के साथ इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस फर्जीवाड़ा में साथ देने वाले सभी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

चंदन कुशवाहा, सिटी एसपी, सेंट्रल