PATNA : सोमवार सुबह लोग घरों से निकले तो सबकुछ ठीकठाक था लेकिन जैसे ही सड़क पर आए तो उन्हें खूब फजीहत उठानी पड़ी। कारण था कि अधिकांश पटनाइट्स को पता ही नहीं था कि हड़ताल है। काफी देर तक जब कुछ नहीं मिला, तो घर को लौट गए। खासकर गंगा पार जाने वाले नौकरीपेशा लोगों को परेशानी हुई। यह सब हुआ श्रमिक परिवहन संगठन से जुड़े संगठनों के हड़ताल के कारण।

सुबह से ही अशोक राजपथ, गांधी मैदान-दानापुर वाया दीघा, पटना जंक्शन से बेली रोड, पटना जंक्शन से बोरिंग रोड, पाटलिपुत्रा, कुर्जी के बीच चलने वाली नगर सेवा एवं ऑटो रोड पर नहीं दिखे। वैसे दोपहर क्ख् बजे के बाद कुर्जी, पाटलिपुत्रा, पटना जंक्शन, करबिगहिया साइड में नगर सेवा की बस और ऑटो को चलते देखा गया। वहीं दोपहर दो बजे के बाद से मीठापुर बस पड़ाव से हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा, सिवान के लिए बसें रवाना हुई।

मुझे मुजफ्फरपुर जाना था। वहां बैंक में ड्यूटी करता हूं। मगर महात्मा गांधी सेतु से एक भी बस या ऑटो उस ओर जाने को नहीं मिली।

-कृतिका

वर्क प्लेस पर जाने के लिए ऑटो नहीं मिला। इस कारण परेशानी हुई। बाद में दूसरे की मदद से जा सकी। प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए।

-रेखा कुमारी