- सोमवार को राजधानी के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की हुई वृद्धि

PATNA : मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला सा रहेगा। पटना सहित पूरे बिहार में आंशित बादल छाया रहेगा। पूर्वी बिहार में गरज के साथ बारिश होने की संभावना रहेगी। सोमवार को राजधानी के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, ब्क्.क् डिग्री सेल्सियस के साथ गया सबसे गर्म स्थान रहा।

रविवार की देर रात आंधी-बारिश की चपेट में बाढ़ की एक बच्ची आ गई, जिसमें उसकी मौत हो गई है। वहीं बिहटा, दुल्हिनबाजार, पालीगंज समेत कई अन्य प्रखंडों में फसलों को क्षति पहुंची है। कई जगहों पर पेड़ और तार गिरने से आवागमन बाधित रहा। आंधी के कारण राजधानी के लगभग सभी इलाकों में बिजली संकट रहा। बिजली की आंखमिचौनी जारी है।

- पटना में बढ़ी चार डिग्री सेल्सियस

सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान फ्फ् डिग्री से बढ़कर फ्7.ब् डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान ख्क् डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भागलपुर का अधिकतम तापमान फ्म्.7 डिग्री और न्यूनतम ख्क्.भ् डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। पूर्णिया और भागलपुर के कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। पूर्णिया में तापमान दो डिग्री सेल्सियस गिरावट और भागलपुर में एक डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है।