-आलमगंज थाना की पुलिस ने तीनको किया अरेस्ट, मोबाइल भी जब्त

PATNA CITY : व्हाट्स अप पर दधिची मौर्य द्वारा ग्रुप संचालित किया गया था। इसमें हिन्दू और मुस्लिम दोनों कॉम्युनिटी के लोग शामिल थे। अचानक से इसमें इस्लाम धर्म के आखिर पैगंबर मोहम्मद साहेब के बारे में, रोजा और ईद के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी से संबंधित पोस्ट वायल हुआ। मामला बिगड़ता देख आलमगंज थाना की पुलिस सक्रिय हुई। इसके बाद एडमिन और पोस्ट करने वाले के बारे में जानकारी लेना शुरू किया गया। अंतत: तीन लोगो की गिरफ्तारी के बाद मामला को शांत कराया जा सका।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

दधिची मौर्य से जुड़े विशेष धर्म से जुड़े समुदाय के लोग इस पोस्ट से गुस्से में आ गए और विरोध जताने लगे। मामले को साम्प्रदायिक रूप लेते देख आलमगंज थाना के एसएचओ ओमप्रकाश, पुलिस आफिसरों की टीम एवं बल के साथ निकले। ग्रुप में पोस्ट करने वाले भोला नाथअनंत पाण्डेय व्याट्स अप पर टिप्पणी भेजने वाले अनंत पाण्डेय को गिरफ्तार किया। साथ ही उसके द्वारा यूज किया गया सेल को जब्त किया गया। इसके बाद एडमिन दधिची मौर्य और अनंत पाण्डेय को पकड़ा गया। इन सबों पर आलमगंज थाना में कांड ख्ब्7/क्7 दर्ज कर धारा क्भ्फ् (ए), ख्9भ् (ए)/फ्ब् भादवि एवं म्म् (ए) आईटी एक्ट दर्ज किया गया। जिस अन्य मोबाइल पर यह पोस्ट वायरल किया गया गया, उसे भी कॉल कर हिदायत कर पोस्ट डिलीट कराया जा रहा है।

गिरफ्तार लोगों का नाम

क्। दधिची मौर्य पिता अरुण कुमार र्मार्य, आदिवासी कालोनी (मौर्य होम शापिंग व्हाट्स अप के ग्रुप एडमिन)

ख्। भोला नाथ पिता स्व रामपूजन प्रसाद, विकास कालोनी (व्हाट्स अप पर आपत्तिजनक मेसेज पोस्ट करने वाला)

फ्। अनंत पाण्डेय पिता स्व श्याम नारायण पाण्डेय, परशुराम कालोनी (भोलानाथ प्रसाद को आपत्तिजनक मेसेज पोस्ट करने वाला)

जब्त : तीन मोबाइल, जो आपत्तिजनक टिप्पणी से संबंधित है।