- एसी बोगी का टूटा कांच, छानबीन में जुटी पुलिस

PATNA/ BUXAR : स्थानीय स्टेशन के पूर्वी रेलवे क्रा¨सग से पश्चिम शुक्रवार की देर रात क्ख्फ्9फ् अप संपूर्णक्रांति सुपरफास्ट पर अज्ञात हमलावरों ने पथराव कर दिया। हालांकि, इसमें किसी भी यात्री को चोट नहीं लगी। एसी बोगी का कांच टूट गया। ट्रेन पर पथरांव की सूचना यात्रियों ने स्कॉर्ट पार्टी को दी। इसके बाद थ्रू जा रही ट्रेन को रोक कर उसे चारों तरफ से चेक करने के बाद आगे बढ़ाया गया। इस क्रम में आरपीएफ पोस्ट के अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा। हालांकि, इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। ट्रेन पर पथरांव के पीछे किसी की क्या मंशा थी। इसकी खोजबीन में पुलिस लगी हुई है। आरपीएफ के जवान आनन-फानन में भागे दौड़े ट्रेन के पास पहुंचे और टूटे कांच का मुआयना कर उसकी रिपोर्टच्उच्च अधिकारियों को दी। इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर सूर्यवंश प्रसाद ने बताया कि स्थानीय स्टेशन से ट्रेन थ्रू पास कर रही थी। इसी बीच किसी ने उस पर पथरांव शुरु कर दिया। इस बीच एसी बोगी का कांच टूट गया।

उसमें सफर कर रहे यात्री ने स्कॉर्ट पार्टी को सूचना दी। इसके बाद स्कॉर्ट ने घटना की जानकारी दानापुर कंट्रोल को दिया। वहां से मिले आदेश पर आरपीएफ सक्रिय हुआ। हालांकि, ट्रेन पर पत्थराव किसने की। इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि, तलाश जारी है। इस घटना को पुलिस ने काफी गंभीरता से लिया।