-इंजीनियर के घर चल रहा था मरम्मत कार्य, पड़ोसी ने जताई आपत्ति

-चौथी मंजिल से इंजीनियर ने की फाय¨रग, पड़ोसी हुए दहशतजदा

-इंजीनियर बोले- आत्मरक्षार्थ की फाय¨रग, बंदूक व चार गोली जब्त

PATNA CITY : बाइपास थाना अंतर्गत छोटी पहाड़ी के आदर्श कॉलोनी में पड़ोसी से हुए झगड़ा के दौरान एक सेवानिवृत अभियंता ने फाय¨रग कर दी। गनीमत यह रही कि गोली किसी को लगी नहीं। पुलिस ने अभियंता को लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बंदूक का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई में जुटी है।

थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार की शाम छोटी पहाड़ी के आदर्श कॉलोनी में रहने वाले म्भ् वर्षीय सेवानिवृत अभियंता रामकेश्वर सिंह के चार मंजिला मकान में कई किराएदार रहते हैं। उन किराएदारों में एक के घर की मरम्मत का काम चल रहा था। इस दौरान पड़ोसी के घर व वाहनों पर सीमेंट-बालू गिर रहा था। इस बात को लेकर पड़ोसी अमन राज ने विरोध जताया तो मामला तूल पकड़ा।

पुलिस के अनुसार मरम्मत कार्य के दौरान छत की एक ईंट पड़ोसी के अहाते में गिर गई। झगड़ा और बढ़ता चला गया। इसी बीच चौथी मंजिल से सेवानिवृत अभियंता ने लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। फाय¨रग होते ही दहशत फैल गई। लोगों ने इस घटना की सूचना बाइपास थाना को दी। बाइपास थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पहुंच कर मामले की जांच-पड़ताल कर सेवानिवृत अभियंता को गिरफ्तार किया।

इस मामले में अभियंता का लाइसेंसी बंदूक व चार गोली पुलिस ने जब्त किया। पड़ोसी अमन राज ने सेवानिवृत अभियंता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इधर सेवानिवृत अभियंता का कहना है कि पड़ोसी द्वारा उन्हें तरह-तरह की धमकी दी जा रही थी। उन्होंने आत्मरक्षार्थ फाय¨रग की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त बंदूक के लाइसेंस को रद्द करने के लिए जिलाधिकारी को लिखा जाएगा। जब्त बंदूक का लाइसेंस नालंदा से निर्गत किया गया है।