- शनिवार को राजनीतिक कार्यक्रम से परेशान हुए लोग

- एम्बुलेंस से लेकर आम आदम घंटों हुआ जाम का शिकार

PATNA : राजेश शनिवार को नेतागिरी के जाम का शिकार हो गया। पिता की तबियत खराब थी और इमरजेंसी में घर पहुंचना था लेकिन इनकम टैक्स चौराहे पर ही डेढ़ घंटा फंसा रह गया। गाडि़यों के में वह काफी पीछे था और घर जल्दी घर पहुंचने के लिए परेशान था। शार्ट कट रास्ता अपनाकर घर जाने का प्रयास किया तो पुलिस वालों ने डंडे ने रोक दिया। चाहकर भी समय से घर नहीं पहुंच सका। राजेश की तरह सैकड़ों लोग हैं जो शनिवार को नेतागिरी के जाम का शिकार हुए हैं। हर किसी के साथ कोई न कोई इमरजेंसी थी, किसी को बच्चों को स्कूल से घर लाना था तो किसी को इलाज के लिए हास्पिटल पहुंचना था। आर ब्लाक को पूरी तरह बंद कर दिया गया था। पुलिस फोर्स डंडे के बल पर लोगों को दिशा देती रही। किसी की मजबूरी या या इमरजेंसी से उसका कोई वास्ता नहीं था। यहां तक कि एम्बुलेंस और अन्य बीमार लोगों को भी जाम का शिकार होना पड़ा। इनकम टैक्स चौराहे पर तीन घंटे से अधिक समय तक का ये जाम रविंद्र भवन में आयोजित जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के कारण था। दैनिक जागरण आपको बताएगा कि नेतागिरी के इस जाम से जाम जनता किस परेशान हुई है।

फैक्ट फिगर

- ख्00 से अधिक लग्जरी गाडि़यों से भरा था आर ब्लाक।

- क्भ्0 से अधिक पुलिस कर्मियों की लगाई गई थी डयूटी।

- क्ख् से अधिक पुलिस के पदाधिकारियों ने संभाला था मोर्चा।

- म् गाडि़यों में पुलिस के जवान सवार होकर रह थे मॉनीटरिंग।

- ख् पुलिस पदाधिकारियों के साथ एसपी ट्रैफिक कर रहे थे निगरानी।

- फ् घंटे में क्0 से अधिक बार पुलिस और आम लोगों से रूट डायवर्जन को लेकर हुई कहासुनी।