-भादो अमावस्या महोत्सव में 501 महिलाओं द्वारा सामूहिक मंगल पाठ

- मां के दरबार में पथ निर्माण मंत्री व महापौर ने दरबार में लगाई हाजिरी

PATNA CITY : भादो को मेलो ये तो बड़े अलबेलो, कीर्तन की है रात दादी आज थाना आनो है, थारा ढोल नगाड़ा बाजे रे झुनझुनवाली दादी मंदिर में विराजे रे, मेहंदी रची थारा हाथ में, जय दादी जी के जयकारों व भजनों से मिरचाई गली स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर परिसर गूंज उठा। मौका था श्री राणी सती दादी जी न्यास की ओर से आयोजित भादो अमावस्या महोत्सव का। आचार्य हरिकांत झा की देखरेख में दादी जी को गुलाब जल, इत्र, केशर और गुलाब की पंखुरियों से स्नान कराया गया।

घंटा- घडि़यालों और नगाड़ों के बीच मंगला आरती से महोत्सव प्रारंभ हुआ। हाथों में मेहंदी लगाए लाल-पीले वस्त्रों में सजी राजस्थानी चुनरी ओढ़े महिलाएं सपरिवार मंदिर पहुंचकर दादी जी की पूजा-अर्चना की। संतोष दारुका की देखरेख में दिल्ली, कोलकाता व मेंगलुरु से आए कारीगरों ने दादी मंदिर में अलौकिक श्रृंगार किया। भ्0क् महिलाओं द्वारा सामूहिक मंगल पाठ किया गया। मंगलपाठ को पूनम मोर ने स्वर दिया।

नारायणी महिला मंडल की सदस्याओं ने सुश्री कोमल देवड़ा द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। मां के दरबार में पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव व महापौर सीता साहु ने दरबार में हाजिरी लगाई। दादी के भंडारे में दर्जनों ने प्रसाद ग्रहण किया। महोत्सव को सफल बनाने में धर्मचंद सरावगी, गिरधारी लाल सर्राफ, गो¨वद भरतिया, सुभाष झुनझुनवाला, संजीव देवड़ा, ¨टचू कानोडिया, पुरुषोतम पोद्दार, विश्वनाथ टेकरीवाल समेत अन्य थे।