PATNA : अब राजधानी के क्लासों की तस्वीर बदल रही है। अब स्टूडेंट्स का पढ़ाई हाईटेक तरीके से होगा। ?लैक बोर्ड की जगह क्लास में प्रोजेक्टर लगाई जाएगी। हम बात कर रहे हैं स्मार्ट क्लास की। जहां टीचर हाथ में चाक की जगह स्टाइलस डिवास और स्टूडेंट्स के हाथ में रिमोट कंट्रोल होगा। प्रयोग तौर राजधानी के क्0 स्कूलों इसी हप्ते से चालू हो जाएगा। पढि़ए दैनिक जागरण आई नेक्स्ट की स्पेशल स्टोरी में किस तरह स्टूडेंट्स स्मार्ट क्लास में पढ़ाई करेंगे।

हाई टेक होगा क्लास

स्मार्ट क्लास चालू होते ही स्टूडेंट्स केवल किताबों से ही नहीं बल्कि प्रोजेक्टर पर विडियो, पिक्चर्स और ग्राफिक्स के जरिए हाई टेक अंदाज में क्लास करेंगे। इसमें प्रोजेक्टर पर प्रश्न दिखेगा रिमोट के जरिए अपना जवाब देंगे गलता जवाब देने पर सही गलत का तुरंत पता चल जाएगा। इस तकनीकी के आने से स्टूडेंट्स के जिज्ञासाओं का समाधान चंद सेकेंड में हो जाएगा।

क्0 स्कूलों में होगा प्रयोग

राजधानी से क्0 स्कूलों में प्रयोग के तौर पर स्मार्ट क्लास इसी हप्ते से शुरु कर रहा है। इसके लिए स्कूलों क् लाख 78 हजार रुपए भी दे दिया गया। कमला नेहरु उच्च माध्यमिक प्लस टू विद्यालय के स्टूडेंट्स अगले तीन दिनों में स्मार्ट क्लास से पढ़ना शुरु कर देंगे इसके अलावा आर एल। एस। वाई .एस विद्यालय ,जेडी पाटलिपुत्रा, बांकीपुर ग‌र्ल्स स्कूल, शास्त्री नगर बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय, शास्त्री नगर ग‌र्ल्स स्कूल भी शामिल है।

स्मार्ट क्लास शुरु करने के लिए हमने पूरा तैयारी कर लिया है सामान आने के बाद ख् से तीन दिनों में शुरु हो जाएगा।

मणि आरती, प्रिंसिपल कमला नेहरु उच्च माध्यमिक विद्यालय

स्मार्ट क्लास शुरु करने के लिए क्लास में पेंटिंग चल रही है। एक दो दिनों में शुरु हो जाएगा।

नीरा कुमारी, प्राचार्य आरएलएसवाईएस स्कूल