PATNA (18 March) :

36 वर्षो तक अयोध्या के साकेत मठ में बाबा बनकर आराम की जिदंगी व्यतीत करने वाला अपराधी सुरेश सिंह अब जेल की सलाखों के पीछे बंद है। अयोध्या मठ से गायब हुए 80 वर्षीय महंत रामदास को अयोध्या पुलिस ने खोज निकाला है। अब पटना पुलिस महंत से कुछ प्रमखुा बिंदुओं पर बात करना चाहती है। जिससे कि हत्यारोपी सुरेश सिंह के कई और काले कारनामों को उजागर किया जा सके। पुलिस को लगता है कि यदि महंत रामदास से उसने सवालों के जवाब मिल जाएंगे तो अपराधी सुरेश सिंह के कई कारनामें चौकाने वाले होंगे। फिलहाल पटना पुलिस इसके लिए अयोध्या पुलिस से लगातार संपर्क में है। महंत से समय मिलते ही पटना पुलिस अयोध्या के लिए रवाना हो जाएगी। सजायाफ्ता सुरेश सिंह इतना शातिर और जालसाज है कि उसने मठ में पहले महंत के बीमारी की चाल चली। कई दिनों तक मठ में महंत की बीमारी का खेल चलता रहा। एक दिन अचानक इलाज कराने के बहाने से महंत गायब हो गए। लगातार कई दिनों तक महंत की खोजबीन हुई। लेकिन किसी को कोई जानकारी नही हुई। इसके बाद पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई।

पहले से सतर्क थी पुलिस

पटना पुलिस ने पहले ही सजायाफ्ता सुरेश सिंह को पकड़ना चाहती थी, लेकिन अयोध्या पुलिस इस मामले में पूरी सतर्कता बरत रही थी। मठ के महंत के गायब होने के बाद अयोध्या पुलिस ने पटना पुलिस की बात पर काम किया तो सारी स्थितियां भुलकर सामने आ गई।

हमारी पुलिस अपराधी सुरेश सिंह के विषय में साकेत मठ के महंत रामदास से जानकारी लेना चाहती है। इसके लिए प्रयासरत है।

मनु महाराज, एसएसपी

गायब महंत रामादास को खोज निकाला गया है। इस समय वह बीमार हैं। उनका इलाज चल रहा है।

प्रमोद पांडेय, प्रारी अयोध्या कोतवाली