- फ्यूल कंपनियों का आदेश होगा लागू, हर दिन सुबह 6 बजे बदल जाएंगे दाम

KANPUR: शहर के 150 पेट्रोल पंपों में फ्राईडे से पेट्रोल व डीजल के दाम रोज बदलेंगे। फ्यूल के भाव को रोज के हिसाब से तय करने का नियम लागू हो जाएगा। जिसके बाद कानपुराइट्स को हर दिन पेट्रोल डीजल के दाम की अपडेट लेनी पड़ सकती है। फ्यूल कंपनीज की ओर से भी इसको लेकर एक व्यवस्था की गई है। जिसमें पेट्रोल पंप डीलर्स को डेली के हिसाब से सुबह 6 बजे ही उस दिन के भाव पता चल जाएंगे। मालूम हो कि पहले इस फैसले के खिलाफ देश भर के पेट्रोल पंप ओनर्स ने शुक्रवार को स्ट्राइक कॉल की थी लेकिन पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान के साथ मीटिंग के बाद इसे कैंसिल कर दिया।

उपभोक्ता को ऐसे मिलेगी जानकारी-

- हर पेट्रोल पंप के सेल्स रूम में सुबह 6 बजे रेटबोर्ड पर उस दिन का भाव अपडेट कर ि1दया जाएगा।

डीलर्स को ऐसे मिलेगी जानकारी-

- डीलर अपने मोबाइल से RSP स्पेस फिर डीलर कोड लिख कर मैसेज करेंगे जिसके बाद उन्हें उस दिन के रेट एसएमएस कर दिए जाएंगे

- www.Iocl पर Pump locator लिंक पर क्लिक करके

- Fuel@IOC एप पर भी डीलर्स अगले दिन का रेट पता चल जाएगा