सुहाना, आर्यन और अबराम: शाहरुख खान की बेटी का नाम सुहाना, एक बेटे का नाम आर्यन और एक का अबराम है। सुहाना का अर्थ दिलकश और आर्यन का मतलब आदरणीय और अबराम का पैगंबर अब्राहम और राम से मिलकर बना है।
जानें बॉलीवुड सेलेब्स के बच्चों के अजीबोगरीब नामों का असली मतलब
आदिरा: हाल ही में जन्मी रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की बेटी का नाम आदिरा रखा गया है। यह नाम आदित्य और रानी दोनों के नामों को आपस में जोड़कर रखा गया है।
आराध्या: अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिनेता अभिषेक की बेटी का नाम है आराध्या है। उनकी बेटी के नाम का असली मतलब है 'जिसकी पूजा की जाए' वह आराध्या है।
इमारा: बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान और अवंतिका मलिक की क्यूट सी बेटी का नाम इमारा है। इस 'इमारा' का सही मायने में मतलब है मजबूत और दृढ़ होना होता है।
आरव: अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना के बेटे का नाम आरव है। बहुत कम लोगों को इसके इसके नाम का मतलब पता है। आरव का मतलब शांत होता है।
रियान और एरिन: एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के दो बेटे हैं। एक का नाम रियान और एक का एरिन है। रेयान का अर्थ जहां राजा होता है, वहीं एरिन का मतलब पहाड़ जैसा ताकतवर होता है।
समायरा और कियान, एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के दो बच्चे समायरा और कियान हैं। जिसमें बेटी बेटी समायरा अर्थ सुंदरता की देवी है। वहीं बेटे कियान के नाम का मतलब भगवान की कृपा होता है।
विराज और विंस्टन: एक्ट्रेस सेलिना जेटली और पीटर हाग के दो बेटे विराज और विंस्टन हैं। जिसमें बेटे विराज के नाम का मतलब जहां सूर्य होता है. वहीं, बेटे विंस्टन का मतलब खुशी है।
हृदान और रेहान: बॉलीवुड अभिनेता रितिक और सुजैन के बेटों का नाम हृदान और रेहान है। जहां 'हृदान' का मतलब है बड़ा दिल वहीं रेहान नाम का अर्थ है भगवान द्वारा चयनित है।
न्यासा और युग: काजोल और अजय की बेटी न्यासा और बेटा युग है। ऐसे में ग्रीक भाषा से लिया न्यासा शब्द का अर्थ लक्ष्य और नई शुरुआत से है। जब कि युग का अर्थ सदी होता है।