शहर चुनें close

साउथ की 10 फ‍िल्‍मों के रीमेक जिन्‍होंने जमाया बॉलीवुड में रंग

10 photos    |   Updated Date: Sat, 01 Aug 2015 11:04:00 (IST)
1/ 10साउथ की 10 फ‍िल्‍मों के रीमेक जिन्‍होंने जमाया बॉलीवुड में रंग
साउथ की 10 फ‍िल्‍मों के रीमेक जिन्‍होंने जमाया बॉलीवुड में रंग

पोकिरी (वॉन्‍टेड) : पुरी जग्‍गनाध की लिखी व निर्देशित की फ‍िल्‍म पोकिरी एक तेलुगु एक्‍शन फ‍िल्‍म है। फ‍िल्‍म एक गैंग्‍स्‍टर दिखाया है, जो बाद में अंडरकवर कॉप के रूप में सामने आता है। तेलुगु में ये अब तक सबसे बड़ी हिट फ‍िल्‍म है। फ‍िल्‍म के हिट होने के बाद इसे तमिल भाषा में प्रभु देवा ने निर्देशित किया। उसके बाद प्रभु देवा ने ही इसे हिंदी भाषा में भी रिलीज किया एक्‍टर सलमान खान के साथ।

2/ 10साउथ की 10 फ‍िल्‍मों के रीमेक जिन्‍होंने जमाया बॉलीवुड में रंग
साउथ की 10 फ‍िल्‍मों के रीमेक जिन्‍होंने जमाया बॉलीवुड में रंग

दृश्‍यम :उदाहरण के तौर पर इस हफ्ते रिलीज होने वाली अजय देवगन स्‍टारर बड़ी फ‍िल्‍म 'दृश्‍यम' मलयालम भाषा में बनने वाली इसी नाम की ही फ‍िल्‍म की रीमेक है। वैसे बॉलीवुड पहला नहीं है, जो इस फ‍िल्‍म की रीमेक बना रहा हो। कन्‍नड़, तेलुगु और तमिल भाषा में भी ये फ‍िल्‍म बन चुकी है। देखा जाए तो बॉलीवुड का ये रीमेक का ट्रेंड भी आज का नहीं है, ये भी काफी पुराना है। आइए गौर करें ऐसे ही अन्‍य भाषा में बनी फ‍िल्‍मों के बॉलीवुड रीमेक्‍स पर।

3/ 10साउथ की 10 फ‍िल्‍मों के रीमेक जिन्‍होंने जमाया बॉलीवुड में रंग
साउथ की 10 फ‍िल्‍मों के रीमेक जिन्‍होंने जमाया बॉलीवुड में रंग

अलाईपायुथेय (साथिया) : रानी मुखर्जी और विवेक ओबरॉय स्‍टारर फ‍िल्‍म 'साथिया' बॉलीवुड की ही उत्‍पत्ति नहीं है। इसे तमिल फ‍िल्‍म अलाईपायुथेय का रीमेक वर्जन बनाया गया है। फ‍िल्‍म के इस ओरिजन तमिल वर्जन को मणिरत्‍नम ने बनाया था। फ‍िल्‍म में आर माधवन और शालिनी मुख्‍य भूमिका में नजर आए थे।

4/ 10साउथ की 10 फ‍िल्‍मों के रीमेक जिन्‍होंने जमाया बॉलीवुड में रंग
साउथ की 10 फ‍िल्‍मों के रीमेक जिन्‍होंने जमाया बॉलीवुड में रंग

थेवार मगन (विरासत) : थेवार मगन में एक्‍टर कमल हासन ने नौजवान लड़के की भूमिका अदा की है। ये वो लड़का है जो अपने गांव में काफी सम्‍मान लेकर वापस लौटता है। 1992 में इस फ‍िल्‍म को भाराथन ने निर्देशित किया था। इस फ‍िल्‍म ने पांच राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार जीते थे। 1997 में बॉलीवुड डायरेक्‍टर प्रियदर्शन ने इसका हिंदी वर्जन बनाया अनिल कपूर और तब्‍बू के साथ फ‍िल्‍म 'विरासत' के नाम से।

5/ 10साउथ की 10 फ‍िल्‍मों के रीमेक जिन्‍होंने जमाया बॉलीवुड में रंग
साउथ की 10 फ‍िल्‍मों के रीमेक जिन्‍होंने जमाया बॉलीवुड में रंग

मूनड्रामा पिरारी (सदमा) : एक फ‍िल्‍म ऐसी, जिसे बिना आंसू बहाए आप नहीं देख सकेंगे। श्रीदेवी स्‍टारर फ‍िल्‍म 'सदमा'। फ‍िल्‍म में श्रीदेवी और कमल हासन के किरदार को ढेर सारी सराहना मिली थी। ये फ‍िल्‍म तमिल में निर्देशक बालू महेंद्रा की बनाई फ‍िल्‍म 'मूनड्रामा पिरारी' की रीमेक थी। फ‍िल्‍म के इस वर्जन में भी बतौर कलाकार श्रीदेवी और कमल हासन ने भूमिकाएं अदा की थीं।

6/ 10साउथ की 10 फ‍िल्‍मों के रीमेक जिन्‍होंने जमाया बॉलीवुड में रंग
साउथ की 10 फ‍िल्‍मों के रीमेक जिन्‍होंने जमाया बॉलीवुड में रंग

गजनी : 2008 में जब फ‍िल्‍म 'गजनी' आई, उस समय आग की तरह ये खबर फैल गई कि ये फ‍िल्‍म क्रिस्‍टोफर नोलान की फ‍िल्‍म 'मेमन्‍टो' की रीमेक है। इसके बाद निर्देशक ए आर मुर्गुदॉस ने इसका तमिल वर्जन भी बनाया था, जिसमें एक्‍टर सूर्या ने मुख्‍य भुमिका निभाई।

7/ 10साउथ की 10 फ‍िल्‍मों के रीमेक जिन्‍होंने जमाया बॉलीवुड में रंग
साउथ की 10 फ‍िल्‍मों के रीमेक जिन्‍होंने जमाया बॉलीवुड में रंग

मानीचित्राथझू (भूल-भुलैया) : 'मानीचित्राथझू' एक मलयालम फ‍िल्‍म है। मनोचिकित्‍सा पर आधारित इस कॉमेडी-हॉरर फ‍िल्‍म को 1993 में काफी सफलता मिली। इसी से प्रेरित होकर 2004 में इसे कन्‍नड़ भाषा में भी रीमेक बनाया गया। 2005 में इसका तमिल वर्जन आया। इसमें रजनीकांत ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी। 2007 में बॉलीवुड निर्देशक प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार को मुख्‍य भूमिका में लेते हुए हिंदी फ‍िल्‍म भी बनाई 'भूल-भुल्‍लैया' के नाम से।

8/ 10साउथ की 10 फ‍िल्‍मों के रीमेक जिन्‍होंने जमाया बॉलीवुड में रंग
साउथ की 10 फ‍िल्‍मों के रीमेक जिन्‍होंने जमाया बॉलीवुड में रंग

मारो चरित्र (एक दूजे के लिए) : हालांकि एक्‍टर कमल हासन 1959 तक (इन्‍होंने बचपन से ही फ‍िल्‍मों में काम करना शुरू कर दिया था) तमिल फ‍िल्‍मों में काम करते रहे हैं। इसके बावजूद वह 1981 का समय था जब हिंदी भाषीय दर्शकों ने इनपर सही से ध्‍यान दिया। इस समय ये फ‍िल्‍म 'एक दूजे के लिए' में नजर आए थे। इस फ‍िल्‍म में दर्शकों ने सिर्फ कमल पर ही नहीं, बल्कि पहली बार प्‍लेबैक सिंगर एस पी बालसुब्रमण्‍यम पर गौर किया। फ‍िल्‍म को डायरेक्‍ट किया था के बालाचंद्र ने। ये फ‍िल्‍म 'मारो चरित्र' की रीमेक थी, जिसमें भी कमल हासन ने ही मुख्‍य भूमिका निभाई थी।

9/ 10साउथ की 10 फ‍िल्‍मों के रीमेक जिन्‍होंने जमाया बॉलीवुड में रंग
साउथ की 10 फ‍िल्‍मों के रीमेक जिन्‍होंने जमाया बॉलीवुड में रंग

मर्यादा रामान्‍ना (सन ऑफ सरदार) : 2008 में राजामौली टैलेंटेड तेलुगु एक्‍शन निर्देशकों में गिने जाते थे। इनकी फ‍िल्‍म मर्यादा रामान्‍ना इतनी बड़ी हिट हुई कि इसपर चार भाषाओं में फ‍िल्‍म बनी है। बॉलीवुड में निर्देशक अश्‍वनी धीर ने इसका हिंदी रीमेक बनाया एक्‍टर अजय देवगन के साथ 'सन ऑफ सरदार' के नाम से।

10/ 10साउथ की 10 फ‍िल्‍मों के रीमेक जिन्‍होंने जमाया बॉलीवुड में रंग
साउथ की 10 फ‍िल्‍मों के रीमेक जिन्‍होंने जमाया बॉलीवुड में रंग

रामुदु भीमुदु (राम और श्‍याम) : बहुत कम लोग ये जानते होंगे कि तानी कृष्‍णनन की 1967 में बनाई फ‍िल्‍म 'राम और श्‍याम' असल में तेलुगु फ‍िल्‍म की रीमेक है। इसके हिंदी वर्जन में एक्‍टर 'दिलीप कुमार' ने डबल रोल प्‍ले किया। वहीं 1964 में रामा राव की बनाई तेलुगु फ‍िल्‍म रामुदु भीमुदु ने भी अपने दर्शकों को खूब गुदगुदाया था।

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy. OK